BREAKING NEWS–देश के इस हिस्से में मिली सबसे बड़ी नशे की खेप…….एजेंसी से लेकर सरकार तक है हैरान…..पाकिस्तान-पंजाब के तस्करों के जुड़ रहे तार

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

अरब सागर से देश की सबसे बड़ी नशे की खेप बरामद हुई। खेप गुजरात के पोरबंदर समुद्र गृह से हासिल हुई। इस खेप को पकड़ने के लिए गुजरात पुलिस, एनसीबी, कमांडो फोर्स का अहम रोल रहा। बताया जा रहा है कि 3,110 किलोग्राम चरस, हेरोइन तथा अन्य मादक बरामद हुए। इसकी कुल कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 हजार करोड़ बताई जा रही है। पकड़े गए तस्कर पाकिस्तान के रहने वाले है। इनके तार भारत के पंजाब में रहने वाले तस्करों से भी जुड़ रहे है। इस बात की पुष्टि, एक शीर्ष अधिकारी ने की। आने वाले दिनों में कईयों की गिरफ्तारी होने वाली है। टीम ने जांच हर पहलू से आरंभ कर दी। 

जानकारी के मुताबिक, कई दिनों से खुफिया एजेंसी के इनपुट के आधार पर गुजरात की स्पेशल पुलिस तथा नेवी जांच कर रही थी। हर गतिविधि को अरब सागर में तेज कर दी गई थी। एक नाव को समुद्र में देखी गई। उसकी गतिविधि काफी संदिग्ध दिखाई दी। टीम के साथ स्पेशल कमांडो दस्ता भी था। उन्होंने नाव को चारों तरफ से घेर लिया। हिरासत में लेकर गुजरात की पोरबंदर तट ले जाया गया। गहन तलाशी ली गई। इसमें भारी मात्रा में मादक पदार्थ हासिल हुआ। बताया जा रहा है कि खेप को किसी अन्य सामान में छिपा रखा था। माल किस को सप्लाई होना था। टीम जांच में जुट चुकी है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई खेप में पाकिस्तान की एक कंपनी का नाम लिखा था। इससे साफ साबित हो जाता है कि पाकिस्तान की तरफ से खेप को भेजा गया। 

प्राथमिक जांच में पंजाब के सीमांत क्षेत्र में रहने वाले कुछ तस्करों के तार भी जुड़ रहे है। इस बात की खबर पंजाब के पुलिस मुख्यालय को भेज दी गई। आने वाले दिनों में हिरासत में लिया जा सकता है। कौन-कौन लोग अन्य शामिल है, जांच टीम ने इस बात का अभी खुलासा नहीं किया। बता दें कि पिछले समय इसी समुद्री बंदरगाह से बहुत बड़ी मात्रा में नशा पकड़ा गया था। जांच में पंजाब के कई तस्कर पकड़े गए थे। 

100% LikesVS
0% Dislikes