BREAKING NEWS…नशा तस्करी में शामिल ड्रग INSPECTOR, शीशन मित्तल ‘ARREST’.

SNE NETWORK.CHANDIGARH.


PUNJAB पुलिस ने नशा तस्करी में शामिल DRUG इंसपेक्टर शीशन मित्तल को गिरफ्तार किया है। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने उसे दबोचने में सफलता हासिल की है। DGP पंजाब गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर इस संबंधी पोस्ट डालकर जानकारी दी है। आरोपी अवैध दवाइयों, मेडिकल स्टोर से जुड़े ड्रग तस्करी के कामों में मदद कर रहा था। आरोपी जेल में बंद ड्रग तस्करों के संपर्क में था और बाहर उनके DRUG NETWORK को मदद पहुंचाता था।

7.09 करोड़ मिले

इस मामले की की जांच में ANTF ने आरोपी के 25 बैंक खातों की पहचान की है। जिनमें 7.09 करोड़ रुपए मिले हैं। सभी बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया है। इसके अलावा, दो बैंक लॉकर भी जब्त किए गए। ANTF ने 1.49 करोड़ नकद, 260 ग्राम सोना और विदेशी मुद्रा बरामद की।

100% LikesVS
0% Dislikes