वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
कुख्यात गैंगस्टरों को सबक सिखाने के लिए पंजाब पुलिस सतर्क हो चुकी है। अब उन्हें दबोचने के लिए हर प्रकार के हथकंडे अपना रही है। गोली का जवाब गोली से दिया जा रहा है। ताजा मामला, मोहाली के न्यू चंडीगढ़ क्षेत्र से जुड़ा है। ताजा अपडेट यह है कि तीन गैंगस्टरों तक पुलिस की स्पेशल सेल में मुठभेड़ जारी है। तीनों ही गैंगस्टरों को गोली लग चुकी है। इस बात की पुष्टि, स्पेशल सेल के एक शीर्ष अधिकारी ने की। पूरे क्षेत्र को चारों तरफ से सील कर दिया गया। कितने राउंड फायरिंग हुई, इस बात की अभी तक पुलिस ने पुष्टि नहीं की। क्षेत्र में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, मोहाली के स्पेशल सेल को पुख्ता जानकारी हासिल हुई कि तीन कुख्यात गैंगस्टर न्यू चंडीगढ़ के आवास में छिपकर बैठे है। इनके खिलाफ पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज है। डेराबस्सी गोलीकांड में उनकी संलिप्तता थी। उस गोलीकांड में एक महिला की जान चली गई थी। अत्याधुनिक हथियारों से लेस टीम ने क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया। पता चला है कि टीम ने पूर्व में सभी गैंगस्टर को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। लेकिन, उन्हें नजरअंदाज कर दिया। गैंगस्टरों ने टीम पर पहली गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में टीम ने गोलियां चलाई। सूत्रों से पता चला है कि करीब 100 गोलियां चली।
इस गोलीबारी में 3 गैंगस्टर को लगी। वह जमीन पर गिर गए। मुठभेड़ लगभग 2 घंटा लगातार चलने की बात सामने आई। फिलहाल, पुलिस के किसी अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं की। घायलों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अभी-अभी इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। गोली लगने वाले गैंगस्टरों की पहचान बारे पुलिस ने सार्वजनिक नहीं की। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इलाका चारों तरफ से सील कर दिया गया। कुछ संदिग्ध सामान पुलिस के हाथ लगा है।