वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
2 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को पकड़े गए है। दोनों पर आरोप है कि वे पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के वीडियो अपने अकाउंट से अपलोड करते है। यह कार्रवाई पंजाब स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने की। अपराधियों की पहचान सुखबीर और मनवीर सिंह से हुई है। दोनों लुधियाना और मानसा के रहने वाले है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि वे अपने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसा करते थे।
बता दें कि सुखबीर सिंह के खिलाफ वर्ष 2020 में हत्या का मामला दर्ज है। वह करीब 2 साल तक बठिंडा और मानसा जेल में रहा। जेल से बाहर आने के बाद, सुखबीर ने खुद को सोशल मीडिया पर सक्रिय किया और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर लोकप्रिय हो गया। उसकी इंस्टाग्राम आईडी “Sukhveer_khipal” है।
वहीं, मनवीर सिंह, जो शुरू में बाइक मैकेनिक और बाद में फोटोग्राफर के रूप में काम करता था, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट “mani moose wala” पर सक्रिय रूप से सामग्री पोस्ट करके एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन गया। उसने ऑनलाइन काफी लोकप्रियता हासिल की। साथ ही, दोनों को सोशल मीडिया से पैसा भी आ रहा था।
जब पुलिस ने इस केस की पड़ताल की तो पता चला कि सुखवीर सिंह और मनवीर सिंह दोनों ने दुबई से सक्रिय गैंगस्टर से आतंकवादी बने शहजाद भट्टी का महिमामंडन और समर्थन करते हुए कई वीडियो अपलोड किए थे। शहजाद भट्टी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का समर्थन प्राप्त है। उनके सोशल मीडिया कंटेंट ने न केवल आतंकवाद समर्थक बयानों को प्रचारित किया, बल्कि भट्टी के साथ सीधे सहयोग और टैग किए गए संचार को भी दिखाया। जिससे आतंकवादी नेटवर्क के साथ उनके संबंध की पुष्टि हुई।
शहजाद भट्टी सोशल मीडिया के माध्यम से पंजाब के युवाओं को सक्रिय रूप से भर्ती और कट्टरपंथी बना रहा है। ऐसे में सुखबीर सिंह और मनवीर सिंह शहजाद भट्टी के प्रभाव और डायरेक्शन में आ गए थे। उन्हें पैसे, ऑनलाइन प्रसिद्धि और विचारधारा का लालच दे रहा था।
भट्टी कई आतंकवाद से संबंधित मामलों में वांछित आरोपी है। जिसमें इस साल की शुरुआत में जालंधर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोजर संधू पर ग्रेनेड हमला और पंजाब में कई गोलीबारी की घटनाएं और जबरन वसूली के मामले शामिल हैं।
वह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के यूएसए-आधारित प्रमुख संचालक हैप्पी पासियां के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाए रखने के लिए भी जाना जाता है, जिसे पाकिस्तान की ISI का भी समर्थन प्राप्त है। हैप्पी पासियन ने पंजाब में पुलिस स्टेशनों और सरकारी भवनों पर कई ग्रेनेड हमलों की साजिश रची है।