BREAKING NEWS…शेरे-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के शासनकाल जैसे होगी हमारी सरकार…आखिर, किस राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष ने किया इस बात का दावा…जानिए, इस पूरी डिटेल रिपोर्ट में…?

KEWAL-DHILLION-NEW-BJP-PRESIDENT-SNE-IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस मौके पर एक समागम आयोजित किया गया, जिसमें पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया। साथ ही महाराजा रणजीत सिंह की तस्वीर का विमोचन किया।

आज ऐतिहासिक दिन ढिल्लों

ढिल्लों ने कहा- आज ऐतिहासिक दिन है। महाराजा रणजीत सिंह शेर-ए-पंजाब की तस्वीर भाजपा कार्यालय में लगाई गई है। उन्होंने जो राज चलाया था, उसमें सभी को एक नजर से देखा जाता था और सबको समान माना जाता था। भारतीय जनता पार्टी 2027 में पंजाब में महाराजा रणजीत सिंह वाली सरकार बनाने जा रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल

अब सेक्टर-37 स्थित लॉ भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह रैना, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जय इंद्र कौर समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं।

भाजपा के पूर्व पंजाब प्रधान सुनील जाखड़, कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा व अन्य नेता नवनियुक्त प्रधान केवल सिंह ढिल्लों को सम्मानित करते हुए।

भाजपा के पूर्व पंजाब प्रधान सुनील जाखड़, कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा व अन्य नेता नवनियुक्त प्रधान केवल सिंह ढिल्लों को सम्मानित करते हुए।

केवल सिंह ढिल्लों पंजाब बीजेपी के पहले जाट सिख प्रधान हैं। वह दो दशक से अधिक समय से राजनीति में सक्रिय हैं। लंबे समय तक वह कांग्रेस में रहे और विधायक भी रह चुके हैं। उद्योग जगत में भी उनकी पहचान रही है। पद संभालने के बाद से वह सक्रिय हो गए हैं। पहले चरण में उन्होंने बीजेपी नेताओं के घर-घर जाकर उनसे मुलाकात की।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सवाल उठाए

जैसे ही केवल ढिल्लों के नाम का ऐलान हुआ, उसके तुरंत बाद इस नियुक्ति पर उनके ही करीबी माने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सवाल उठाए। उन्होंने मीडिया हाउस से बातचीत में कहा, “केवल ढिल्लों मेरे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन भाजपा अध्यक्ष के रूप में सही विकल्प नहीं हैं।”

ढिल्लों के नाम की कोई सिफारिश नहीं की थी

उन्होंने इस फैसले से खुद को अलग करते हुए स्पष्ट किया कि उन्होंने ढिल्लों के नाम की कोई सिफारिश नहीं की थी। उनका मानना है कि जाखड़ को हटाकर ढिल्लों को लाना सही फैसला नहीं है और पार्टी को ऐसे नेता की जरूरत थी जो संगठन को आगे ले जा सके।

भाजपा पंजाब में “नेतृत्व आउटसोर्स”

वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा पंजाब में “नेतृत्व आउटसोर्स” करने को मजबूर है क्योंकि उसके पास अपने खेमे का कोई योग्य चेहरा नहीं है। लगातार दूसरी बार (पहले सुनील जाखड़ और अब ढिल्लों) किसी पूर्व कांग्रेसी को कमान दी गई है। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले उन्हें हारा हुआ नेता बताया, लेकिन बाद में कहा कि वह अभी उनका काम देखकर ही टिप्पणी करेंगे।###USA###UK###CANADA###BJP-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###HARYANA###SWEDEN###VIETNAM###IRELAND###CHINA###FRANCE###GERMANY###RUSSIA###UKRAINE###ISRAEL###@

100% LikesVS
0% Dislikes