वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
इस दुखदायक खबर में एसपी रैंक पुलिस अधिकारी तथा उनके सुरक्षाकर्मी के जिंदा जल जाने से मौत हो गई। हादसा, देर रात्रि का बताया जा रहा है। एसपी , सुरक्षाकर्मी तथा उनका कार चालक कार में सवार होकर चंडीगढ़ जा रहे थे। जहां, उन्हें कोई सरकारी काम था। हादसे की वजह तेज स्कॉर्पियो कार की टक्कर लगना बताया जा रहा है। पता चला है कि सिर्फ कार चालक पुलिस कर्मचारी की जान बच पाई। अस्पताल में वह भी जीवन-मौत से संघर्ष कर रहा है। पुलिस जांच में जुटी चुकी हैं। हादसे को अंजाम देने वाली कार का पता लगाया जा रहा है। पुलिस विभाग तथा परिवार में काफी गमगीन माहौल है। पंजाब पुलिस निदेशक ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया। हादसा, समराला के निकटवर्ती गांव के पास स्थित हाईवे का बताया जा रहा है।

शुक्रवार देर रात लुधियाना सब डिवीजन के एसपी रैंक के अधिकारी संदीप सिंह, सुरक्षाकर्मी प्रभजोत सिंह तथा अन्य पुलिस कर्मचारी कार चालक चंडीगढ़ कार सवार होकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। समराला क्षेत्र के पास एक तेज स्कॉर्पियो कार ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश में तेज टक्कर मार दी। कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। कार में भयंकर आग लग गई। रात का अंधेरा घना होने के कारण कोई पास नहीं था। एसपी तथा उनका सुरक्षाकर्मी आग में जिंदा जल गए। पता चला है कि दोनों ने कार का दरवाजा खोल बाहर निकलने का कड़ा प्रयास किया। लेकिन, हर कोशिश नाकाम रही।
थोड़ी देर बाद गांव के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने सभी को बाहर निकाला। पुलिस अधिकारी तथा सुरक्षाकर्मी की तत्काल मौत हो चुकी थी, जबकि, घायल चालक की नब्ज चल रही थी। उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। बचने की आस कम ही बताई जा रही है। चिकित्सकों के मुताबिक, घायल काफी बुरी तरह से चोटिल है। बचाने की हर संभव कोशिश उनकी टीम कर रही है।
विभाग ने जताया शोक
पता चला है कि पंजाब पुलिस निदेशक गौरव यादव को हादसे के बारे पता लग गया। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई तथा इस दुख घड़ी की उनके साथ खड़े रहने के लिए भरोसा जताया। उधर, पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारी की मौत पर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई।