CANADA–यह देश भारतीय के लिए असुरक्षित….भारतीय सिख एवं बेटे को गोलियों से भून डाला……आशंका आपसी गैंगवार का नतीजा

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

कनाडा में माहौल काफी खराब हो चुका हैं। अब वहां रहना, खासकर भारतीयों के लिए सुरक्षित नहीं रहा। क्योंकि, यह देश खालिस्तानियों आतंकियों एवं गैंगस्टरों के लिए बन चुका हैं।कनाडा के एडमोंटन में एक सिख व्यक्ति और उसके 11 वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से गोलीबारी करने वालों की पहचान कर ली। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। प्राथमिक जांच में मामला आपसी गैंगवार से जुड़ा बताया जा रहा हैं। अब तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो पाई। 

जानकारी के मुताबिक, हरप्रीत सिंह उप्पल (41) और उनके बेटे को दिनदहाड़े एक शॉपिंग प्लाजा के गैस स्टेशन के बाहर उनकी गाड़ी में गोलियां मारी गई। एडमोंटन पुलिस ने कहा कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। कार में सवार एक अन्य लड़का बाल-बाल बच गया।बताया जा रहा है कि 2021 में भी मृतक पर जानलेवा हमला हुआ था। इस बात की पुष्टि कनाडा पुलिस ने की। 

100% LikesVS
0% Dislikes