CANADA…ड्रग्स से लोगों की दुनिया उजाड़ने वाले सेखों को गोलियों से भून डाला गया, मौत..पुलिस का दावा….यह था टारगेट किलिंग मामला

TARGET-KILLING-SYMBOLIC-IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NEWS

SNE NETWORK.CANADA/CHANDIGARH.

कनाडा के सरे में पंजाबी मूल के जसमन सेखों की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सेखों ड्रग कारोबार से जुड़ा था। पुलिस ने उसकी पहचान पंजाबी मूल के 27 साल के युवक के रूप में की है। पंजाब से वह कब आया था और कब से ड्रग का कारोबार कर रहा था इसे लेकर सरे पुलिस जांच में जुटी है। घटना शनिवार की है लेकिन पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। लोगों ने इमरजेंसी नंबर पर फोन किया। 15 मिनट बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। युवक को सीपीआर देकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने कहा कि युवक पर 10 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई है। उसके घर की कांच की खिड़कियां टूट गई हैं। घटनास्थल पर कांच और खून बिखरा मिला। पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच में हत्या ड्रग कारोबार में वर्चस्व के चलते की गई है। संभवतः ये हत्या ड्रग्स और गैंग्स से जुड़ी है। सेखों शनिवार शाम लगभग 6 बजकर 40 मिनट पर 15100 ब्लॉक 60 एवेन्यू के एक टाउनहाउस में रुका था। यहीं पर गोलीबारी हुई। पुलिस ने मंगलवार को प्रेस रिलीज में घटना की जानकारी साझा की।

गोलीबारी से सेखों के घर के बाहर टूटकर गिरा कांच और फर्श पर खून के निशान।

गोलीबारी से सेखों के घर के बाहर टूटकर गिरा कांच और फर्श पर खून के निशान। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NEWS)

इंटेग्रेटेड होमोसाइड इनवेस्टिगेशन टीम (IHIT) के बयान में कहा गया कि सेखों का पुलिस में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह यहां ड्रग व्यापार में शामिल था। शुरुआती संकेत बताते हैं कि यह संगठित अपराध से जुड़ी एक टारगेटेड घटना है। IHIT ने कहा कि गोलीबारी के लगभग 15 मिनट बाद 186 स्ट्रीट और 44 एवेन्यू के पास आरोपी की जलती हुई कार मिली। IHIT की प्रवक्ता सार्जेंट फरेडा फोंग ने बयान में कहा कि यह आमतौर पर शांत रहने वाले पड़ोस में हुई एक बेखौफ गोलीबारी है। जांच टीम हत्यारों को ट्रेस करने में जुटी है।

घटना के बारे में जानकारी देती सरे पुलिस की जांच अधिकारी।

घटना के बारे में जानकारी देती सरे पुलिस की जांच अधिकारी। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NEWS)

यह घातक हमला सरे के सुलीवन हाइट्स इलाके में स्थित 15100 ब्लॉक 60 एवेन्यू के एक टाउनहाउस कॉम्प्लेक्स में हुआ। यह क्षेत्र आमतौर पर एक शांत और सुरक्षित रिहायशी इलाका माना जाता है, जहां परिवारों का निवास है। शाम के समय हुई इस हिंसक वारदात ने स्थानीय निवासियों और पूरे समुदाय के बीच असुरक्षा और डर का माहौल पैदा कर दिया है।

चश्मदीदों के अनुसार, हमलावरों ने पूरी योजना के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। काले रंग की एसयूवी (SUV) ने तेजी से जसमन सेखों की गाड़ी का पीछा किया और उन्हें घेर लिया। जैसे ही गाड़ी रुकी, उसमें से दो हथियारबंद हमलावर बाहर निकले और सेखों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। हमलावर वारदात को अंजाम देकर तुरंत मौके से फरार हो गए।

शनिवार शाम करीब 6 बजकर 40 मिनट के करीब जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्होंने जसमन सेखों को जमीन पर खून से लथपथ और गोलियों के कई गहरे घावों के साथ पाया। इमरजेंसी मेडिकल टीम ने सीपीआर दी लेकिन लेकिन घाव इतने गहरे थे कि उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

गोलीबारी के ठीक 15 मिनट बाद घटना स्थल से कुछ दूरी पर 186 स्ट्रीट और 44 एवेन्यू के पास एक कार जलती हुई मिली। कनाडा में गैंगवार की घटनाओं में यह एक आम तरीका है, जहां क्रिमिनल सबूत मिटाने और डीएनए नष्ट करने के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ी को आग के हवाले कर देते हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है। ### CANADA###USA###TARGET-KILLING-NEWS###

100% LikesVS
0% Dislikes