CANADA–बिना सबूत के INDIA को बदनाम करने वाली ट्रूडो सरकार…1 साल बाद भी निज्जर के KILLER नहीं ढूंढ पाई

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

कुख्यात आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्याकांड में अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। सिर्फ एक वीडियो सामने आई है, उसमें निज्जर की हत्या करने वालों की कुल संख्या 6 के करीब पता चला है। एक कार में सभी सवार थे। गोली चलाने के लिए सिर्फ 2 अज्ञात ही सामने आए। उधर, कनाडा द्वारा निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ होने की बात कहने के बावजूद कोई साक्ष्य पेश नहीं कर पाई। इससे एक बात साफ साबित हो जाती है कि प्रधानमंत्री ट्रूडो ने बयान खालिस्तानी समर्थकों के कहने पर दिया था। एक साल में जांच-पड़ताल करने वाली पुलिस टीम असल गुनहगारों को गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो पाई। 

बताया जा रहा है कि एक वीडियो निज्जर की हत्याकांड का सामने आया। एक कार में कुल 6 सवार थे। 2 अज्ञात के हाथ में पिस्टल थे। निज्जर श्री गुरुद्वारा साहिब से बाहर निकलता है। ऐसे में अज्ञात उसे गोलियां मार देते है। पास में स्थित फुटबॉल मैदान से 2 खिलाड़ी गोलियों की आवाज सुनते है। भाग कर गोली चलाने वालों को पकड़ने की कोशिश करते है, लेकिन कोशिश नाकाम साबित होती है। निज्जर को देखते है तो उनकी हार्ट बीट चलने बंद हो जाती है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले एक सेडान कार में सवार थे। किसी कॉन्ट्रैक्ट किलिंग गैंग ने वारदात को अंजाम दिया हो सकता है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने अपने बयान में कहा है। 

बता दें कि हरदीप सिंह निज्जर भारत में कुख्यात आतंकी था। उसने कई बेकसूर लोगों की हत्या की। 2 नंबर में विदेश भाग गया। विदेश में किसी विदेशी महिला से शादी कर ली। कुछ साल बाद राजनीतिक शरण लेकर  नागरिकता हासिल करने के लिए दस्तावेज अप्लाई कर दिए। ट्रूडो सरकार ने उसकी नागरिकता को स्वीकार कर लिया। सूत्रों से पता चला है कि निज्जर की मदद कुख्यात आतंकी पन्नू ने भी की। पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में काफी अहम रोल रहा। 

100% LikesVS
0% Dislikes