वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा का मेयर बन गया है। यहां से भाजपा की हरप्रीत कौर बबला ने चुनाव जीत लिया है। उन्हें 19 वोट मिले। वहीं AAP और कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदवार प्रेम लता को 17 वोट मिले। भाजपा के हक में यहां क्रॉस वोटिंग हुई है।
पिछली बार यहां चुनाव अधिकारी अनिल मसीह ने गड़बड़ी की थी। मसीह ने बहुमत के बावजूद कांग्रेस–AAP के 8 पार्षदों के वोट इनवैलिड कर दिए। फिर BJP को जिता दिया। फिर सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर पर रीकाउंटिंग हुई, जिसमें AAP के कुलदीप कुमार मेयर बन गए। दिल्ली विधानसभा में AAP और कांग्रेस एक–दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही है।