वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
भाजपा की सूझवान तकनीक ने चंडीगढ़ में वरिष्ठ मेयर तथा डिप्टी मेयर का चुनाव काफी आसानी से जीत लिया। चुनाव में भाजपा 19 वोट और गठबंधन को 17 वोट मिले। कुलजीत सिंह संधू वरिष्ठ मेयर तथा राजेंद्र शर्मा डिप्टी मेयर बन चुके है। बताया जा रहा है कि शिअद का एक मत भी भाजपा के खाता में पड़ा। 1 मत रद्द हो गया। सांसद किरण खेर ने कहा कि मैं आज खुश हूं कि हम आज जीते हैं, आज भी एक वोट अमान्य हुआ तो किसी ने खिलाफ में वोटिंग की होगी… सभी भाजपा के पक्ष में हैं और देश में अब सबका रुख भाजपा की ओर है। प्रधानमंत्री लोगों के लिए काम करते हैं और यही कारण है कि सभी भाजपा को पसंद करते हैं।
इससे पहले 11:12 मिनट पर वोटिंग खत्म हुई। सांसद किरण खेर ने पहला वोट डाला। उनके वोट डालने से पहले पार्षद सौरभ जोशी उनके पास आ गए, जिसको लेकर सदन में हंगामा हो गया। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने आरोप लगाया कि मतदान से पहले कोई पार्षद अपनी सीट से उठकर मतदान डालने वाले के पास कैसे जा सकता है। हालांकि बाद में मेयर के समझाने के बाद मामला शांत हो गया।
वहीं चंडीगढ़ डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि मामला पंजाब का है, पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आपस में मिले हुए हैं, भाजपा के पास नंबर है।