CHANDIGARH……0001 नंबर बिका 24.30 लाख रुपए में,  601 फैंसी नंबरों को बेचने में विभाग सफल रहा

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

चंडीगढ़ के लोग अपने वीआईपी स्टेट्स के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि शहर के लोगों में अपने वाहनों के लिए फैंसी नंबर खरीदने का खासा क्रेज रहता है। ऐसा कई बार हुआ है कि वाहन मालिक वीआईपी नंबर के लिए वाहन की कीमत से कई ज्यादा रुपये खर्च करता है। फैंसी नंबर के लिए लोग वाहन की कीमत से भी कई गुणा ज्यादा रुपये खर्च करने से भी परहेज नहीं करते। ऐसा एक बार फिर हुआ है।

 
सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग व लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने सोमवार को नई सीरीज सीएच01-सीवी के फैंसी नंबरों की ई-नीलामी की। इसमें 0001 नंबर के लिए सबसे बड़ी बोली 24.30 लाख रुपये के लिए लगी। इसके बाद 10.43 लाख रुपये में 0009 नंबर की बोली लगी है। इस नीलामी में विभाग कुल 601 फैंसी नंबरों को बेचने में सफल रहा है, जिससे विभाग को 2.40 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।


विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फैंसी नंबरों की नई सीरीज के लिए उन्हें अच्छा रिस्पांस मिला है और अब जो नंबर रह गए हैं, उन्हें वह दोबारा नीलामी में रखेंगे।

100% LikesVS
0% Dislikes