CHANDIGARH—-HIGH-COURT ने PUNJAB सरकार से मांगा खर्च का ब्योरा

PUNJAB & HARYANA HIGH COURT SNE IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अब पंजाब सरकार से सांसदों, विधायकों, मंत्रियों के लिए वाहन खरीदने में हुए खर्च का ब्योरा तलब कर लिया है। साथ ही हाईकोर्ट ने इनके मकानों की मरम्मत पर आए खर्च और विज्ञापन पर आए खर्च का ब्योरा भी मांगा है।


हाईकोर्ट ने अब पंजाब सरकार से पूछा है कि बीते 3 साल में विज्ञापन पर कितना खर्च किया गया है। साथ ही सांसदों, मंत्रियों, विधायकों व क्लास वन अधिकारियों के लिए वाहन खरीदने व उनके घरों की मरम्मत पर कितना खर्च किया गया है। कोर्ट ने राज्य से 30 दिसंबर, 2021 से 24 सितंबर, 2024 तक बिलों के विरुद्ध किए गए भुगतानों का विवरण और भुगतान जारी होने की तारीख बताने को कहा है।


हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव कुमार राहुल सहित राज्य स्वास्थ्य एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बबीता, निदेशक दीपक और उप निदेशक शरणजीत कौर का वेतन कुर्क करने का आदेश दिया है।

100% LikesVS
0% Dislikes