वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
अभी-अभी पीजीआई से बड़ी खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि एक महिला डॉक्टर के साथ मरीज के तीमारदारों ने मारपीट की। उसके बाद पीजीआई में सभी सेवाएं ठप कर दी गई। सभी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। मामला, सोमवार रात 9 बजे के बाद का बताया जा रहा है। फिलहाल, स्थिति काफी तनावपूर्ण है। किसी मरीज का इलाज नहीं किया जा रहा है। पुलिस तथा यूटी प्रशासन की अलग-अलग टीम पहुंच चुकी है। डॉक्टरों के साथ बातचीत चल पड़ी है। लेकिन, किसी परिणाम पर नहीं पहुंची। मारपीट करने वालों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की पुष्टि नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार पीजीआई की इमरजेंसी में भर्ती एक मरीज के साथ आई महिला ने रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट की है। घटना सोमवार रात 9 बजे की है। इस घटना के बाद डॉक्टरों ने इमरजेंसी में काम ठप कर दिया है। नए मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती नहीं किया जा रहा है। सभी रेजिडेंट डॉक्टर एक जगह इकट्ठा होकर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। चिकित्सकों की मांग है कि डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाली महिला के खिलाफ पुलिस केस दर्ज नहीं किया जाता है तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।
महिला डॉक्टर के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर विभाग के एचओडी और अन्य डॉक्टर मौके पर मौजूद हैं। इमरजेंसी में खासी भीड़ लगी है। सुरक्षाकर्मी भीड़ हटाने में जुटे हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पीजीआई चौकी पुलिस सवा 10 बजे मौके पर पहुंची। इमरजेंसी के मेन गेट पर डॉक्टरों और पुलिस के बीच बातचीत हो रही है।

