SNE NETWORK.CHANDIGARH.
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सेक्टर-39 थाने में तैनात एएसआई हितेश कुमार को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सड़क हादसे के एक मामले में जब्त वाहन को छोड़ने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। गिरफ्तार एएसआई हितेश पुलिस परिवार से संबंध रखता है। उसके दादा विजयपाल यादव चंडीगढ़ पुलिस से डीएसपी पद से रिटयार हो चुके हैं जबकि उसके पिता अशोक कुमार यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।
50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी
जनवरी 2026 में शिकायतकर्ता का वाहन एक सड़क हादसे के बाद पुलिस ने कब्जे में लिया था। आरोप है कि वाहन रिलीज करने के एवज में एएसआई हितेश ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच 40 हजार रुपये में बात तय हो गई। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी सीबीआई को दे दी। सीबीआई ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर आरोपी के पास भेजा। जैसे ही एएसआई हितेश ने 40 हजार रुपये की रकम ली, सीबीआई टीम ने शनिवार शाम 8 बजे मौके पर ही दबोच लिया। टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली।
सभी पहलुओं की जांच की जा रही है-CBI
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सीबीआई यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में लोगों से अवैध वसूली करता रहा है। अधिकारियों के अनुसार मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।###USA###CANADA###ASI-ARRESTED-CBI-BREAKING-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###SWEDEN###VIETNAM###CHINA###@

