SNE NETWORK.CHANDIGARH.

AI जेनरेटेड तस्वीर ।
पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर है। प्रदेश के सभी सेवा केंद्र 15 सितंबर 2026 को पूरी तरह बंद रहेंगे। पंजाब सेवा केंद्र कर्मचारी यूनियन ने लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान नहीं होने और सरकार पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए एक दिन के पूर्ण बंद का ऐलान किया है।
यूनियन के मुताबिक, 15 सितंबर को प्रदेशभर के सेवा केंद्रों में कामकाज ठप रहेगा। कर्मचारी फेस-10, मोहाली स्थित श्रम विभाग के कार्यालय के बाहर राज्य स्तरीय धरना देंगे। इस दौरान कर्मचारी अपनी लंबित मांगों और कथित तौर पर उनके साथ हो रही धक्केशाही का मुद्दा उठाएंगे।
कर्मचारियों में रोष
यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों के संबंध में सरकार व संबंधित अधिकारियों को पहले ही अवगत कराया जा चुका है। इस संबंध में लिखित पत्र भी भेजे गए, लेकिन अभी तक समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस बैठक नहीं बुलाई गई। इससे कर्मचारियों में रोष है।
धरने में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की
यूनियन ने कहा कि 15 सितंबर के धरने के दौरान आंदोलन की अगली रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। यदि सरकार ने जल्द मांगों का समाधान नहीं किया तो आने वाले दिनों में इससे भी बड़ा आंदोलन किया जा सकता है। यूनियन ने कहा कि इसके कारण पैदा होने वाली स्थिति के लिए सरकार और संबंधित विभाग जिम्मेदार होंगे। पंजाब सेवा केंद्र कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बलजिंदर सिंह माझा और महासचिव गुरसेवक सिंह चहल ने प्रदेशभर के कर्मचारियों से 15 सितंबर को मोहाली पहुंचकर धरने में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।###UK###CANADA###USA###PUNJAB###CHANDIGARH###JALANDHAR###LUDHIANA###AMRITSAR###PATIALA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

