CM मान के गृहजिले संगरूर का ‘RAHUL-GANDHI’ 4 नवंबर को करेंगे दौरा….जानेंगे, REPORT में किस बड़े नेता ने दी इस बात की जानकारी…?

RAHUL-GANDHI-PUNJAB-IMAGE-SNE

SNE NETWORK.JALANDHAR/LUDHIANA/CHANDIGARH.

राहुल गांधी संगरूर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। - फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

राहुल गांधी संगरूर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। – FILE-IMAGE

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी दिवाली से पहले पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने यह जानकारी दी है। वह 4 नवंबर को पंजाब CM भगवंत मान के गृहजिले संगरूर का दौरा करेंगे। परगट सिंह ने कहा कि यह दौरा पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि मालवा की धरती से चुनावी अभियान को नई दिशा और गति देने के साथ पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिशन-2027 के लिए पूरी तरह तैयार रहने का संदेश दिया जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले राहुल गांधी की सितंबर महीने में ही पंजाब आने की चर्चाएं थीं, लेकिन सुरक्षा और पार्टी में गुटबाजी पीक पर होने के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया।

परगट सिंह ने कहा कि मालवा पंजाब की राजनीति में अहम स्थान रखता है और इस क्षेत्र की विधानसभा सीटें चुनाव परिणामों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। संगरूर से चुनावी अभियान को आगे बढ़ाना पंजाब कांग्रेस की रणनीति का अहम हिस्सा होगा।पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 2027 के चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और जनता की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाना पार्टी की प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी। उनके अनुसार, राहुल गांधी का दौरा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने के लिए प्रेरित करेगा।

  • इससे पहले राहुल गांधी 28 फरवरी 2026 को पंजाब के बरनाला में आयोजित राज्य-स्तरीय मजदूर-किसान महा रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकारी की नीतियों का विरोध किया था। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए थे।
बरनाला रैली के दौरान मंच पर मौजूद राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता। - फाइल फोटो

बरनाला रैली के दौरान मंच पर मौजूद राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता। – FILE-IMAGE

चुनाव में कोई वन मैन शो नहीं चलेगा-RAHUL-GANDHI

पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही धड़ेबाजी को खत्म करने के लिए राहुल गांधी ने इस मंच से अपने नेताओं को बेहद सख्त चेतावनी दी थी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि चुनाव में कोई वन मैन शो नहीं चलेगा। सभी को एक टीम की तरह काम करना होगा, और जो अनुशासन में नहीं रहेगा, उसे सीधा रिजर्व कर दिया जाएगा। हालांकि, इसके बाद भी गुटबाजी खत्म नहीं हुई।###UK###CANADA###USA###PUNJAB###LUDHIANA###JALANDHAR###CONGRESS###RAHUL-GANDHI###PARGAT-SINGH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###AUSTRIA###NETHER-LAND###SPAIN###ITLAY###GERMANY###

100% LikesVS
0% Dislikes