CURRENT UPDATE….. इन पर नजर रखने के लिए कार्रवाई शुरू

PARALI BURNT BY FARMER (FILE PHOTO)

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब में पराली जलाने के मामले आने शुरू हो गए हैं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) ने इन पर नजर रखने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। विशेषकर 9 शहरों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है, क्योंकि इन शहरों को केंद्र की तरफ से गैर प्राप्ति शहरों की सूची में शामिल किया गया था। ये 9 शहर डेराबस्सी, गोबिंदगढ़, जालंधर, खन्ना, लुधियाना, नया नंगल, पठानकोट, पटियाला और अमृतसर हैं।

16 उड़नदस्ता टीमें गठित


इसके अलावा एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन ने भी 16 उड़नदस्ता टीमें गठित की हैं, जो पराली जलाने के मामले पर चेक रखेंगी। ये टीमें 16 जिलों अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मानसा, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला, संगरूर और तरनतारन में काम करेंगी।

179 पहुंची संख्या


पंजाब में वीरवार को फिर पराली जली। 8 नए मामलों के साथ कुल गिनती 179 हो गई। इनमें से सबसे अधिक 3 मामले जिला अमृतसर से, 2 गुरदासपुर, एक जालंधर और 2 तरनतारन से रहे। इस बार पराली जलाने में 86 मामलों के साथ जिला अमृतसर पहले नंबर पर है।

100% LikesVS
0% Dislikes