वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
पंजाबी गीतकार गैरी संधू पर जानलेवा हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह हमला ऑस्ट्रेलिया में एक शो के दौरान किया गया। किसी प्रकार की गंभीर चोटें आने की बात की पुष्टि नहीं हुई। फिलहाल, बड़ा विवाद होने से पूर्व मामला टल गया। बताया जा रहा है कि गैरी संधू पर स्टेज पर चढ़कर हमलावर ने हमला किया। इस बीच पुलिस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। बता दें कि पिछले समय पंजाबी गीतकार करण औजला पर भी जूता फेंक कर उन पर हमला करने का प्रयास किया था। हमला तब हुआ था जब वे स्टेज पर गीत गा रहे थे।
बीते रविवार को ऑस्ट्रेलिया में गैरी संधू लाइव शो कर रहे थे। यहां बड़ी संख्या में लोग जमा थे। गैरी संधू ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में शो कर रहे थे, जहां उनकी आवाज से लोगों में उत्साह था। पर एक व्यक्ति ने हमला किया। हालांकि उक्त हमले से पहले गैरी संधू ने इशारा से गाली निकाली थी। जिसके बाद ये हमला किया गया। कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर द्वारा साझा की गई वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा संधू का गला पकड़े हुआ नजर आ रहा है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस कार्यक्रम में मौजूद थी और उसने संदिग्ध को तुरंत पकड़ लिया। न तो कलाकार और न ही उनकी टीम ने घटना के बारे में कोई बयान जारी किया है।
हालांकि एक वीडियो ऐसा भी सामने आया है, जिसमें गैरी संधू स्टेज से गाली का इशारा भी करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके बाद संधू की उक्त व्यक्ति के साथ बहस भी हुई। बहस के बाद मामला इतना बढ़ गया कि उक्त व्यक्ति ने स्टेज पर चढ़ कर हमला कर दिया और गैरी संधू का गला पकड़ लिया। बता दें कि पंजाबी गायक गैरी संधू कई सुपर हिट गाने कर चुके हैं। वह मूल रूप से जालंधर के गांव रुड़का कलां के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर संधू के करीब 53 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।