EXCLUSIVE REPORT—-पंजाब में कुल अपराध की घटनाओं में वृद्धि…… एनसीआरबी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 


पंजाब में कुल अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की नवीनतम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और विशेष और स्थानीय कानून (एसएलएल) के तहत पंजाब में कुल अपराध की घटनाएं 2021 में 73,581 थीं और 2022 में यह आंकड़ा 73,625 तक पहुंच गया। 

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2021 में हत्या के मामले 723 वर्ष 2022 में 670 मामले सामने आए। वहीं अपहरण के मामलों में 7.44 प्रतिशत की गिरावट आई। राज्य में हिंसक अपराध भी 2021 में 6,322 से घटकर 2022 में 6,230 रह गए।


किशोर अपराध में 45 फीसदी इजाफा


वहीं किशोर द्वारा अपराध के मामलों में 45 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। 2021 में किशोर अपराध के 311 मामले थे। इसकी तुलना में 2022 में 452 मामले सामने आए हैं। इन अपराधों में हत्या, गैर-इरादतन हत्या और हत्या के प्रयास के मामले शामिल हैं। पंजाब में वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध के 2021 में 335 मामलों सामने आए थे। 

100% LikesVS
0% Dislikes