SNE NETWORK.CHANDIGARH.
CANADA की ट्रूडो सरकार ने विदेश से आने वाले विद्यार्थियों के लिए नियमों में सख्ती शुरू कर दी है। 35 फीसद विद्यार्थियों की कटौती की गई है। वहीं, कई निजी कॉलेजों पर भी डंडा चला दिया है। कॉलेजों के कैंपस वीरान होने लगे हैं। STUDENT’S बड़ी संख्या में पंजाब लौटने लगे हैं।
नए नियमों के मुताबिक अब कैंपस कॉलेज से पढ़ने वाले विद्यार्थियों को वर्क परमिट नहीं मिल पाएगा। कनाडा ने विदेश से आने वाले विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट वीजा की संख्या को घटाकर 3.60 लाख कर दिया है।
CANADA में पढ़ने वालों में भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा में है। फिलहाल 2.3 लाख भारतीय विद्यार्थी कनाडा में पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन आगे जाने वालों की संख्या में 80 फीसदी से अधिक गिरावट आने वाली है।
NEW RULES FOR STUDENT’S
विदेशी विद्यार्थियों की उन्हीं SPPOUSE यानी जीवनसाथी को ओपन WORK-PERMIT दिया जाएगा, जो मास्टर्स या डॉक्टरेट प्रोग्राम कर रहे हैं। ग्रेजुएट या कॉलेज के छात्रों के स्पाउस के लिए ओपन वर्क परमिट नहीं होगा। इससे फर्जी शादियों पर नकेल कसी गई है।
CANADA-INDIA रिश्तों में तल्खी सबसे बड़ी वजह
कनाडा के टोरंटो के रहने वाले FAMOUS WRITER JOGINDER BASSI का कहना है कि यहां पर कट्टरपंथी ताकतों ने भारत व कनाडा के रिश्तों को खराब किया है। यहां पर आने वाले स्टूडेंट्स को कट्टरपंथी लालच देकर अपने साथ मिलाते हैं और उनको दलदल में धकेल रहे हैं, जिससे कनाडा के हालात खराब हो रहे हैं।

