वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

पंजाब एवं हरियाणा के किसानों ने अपनी लंबी मांगों को लेकर चंडीगढ़ सीमा पर जमावड़ा लगा लिया। मामला, रविवार को बताया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में 28 नवंबर तक किसानों का प्रदर्शन चलेगा। उधर, पंजाब के किसानों ने मोहाली में डेरा जमाया है तो वहीं हरियाणा के किसानों ने पंचकूला को अपना ठिकाना बनाया है। यहां से किसान चंडीगढ़ में प्रवेश करेंगे। हालांकि चंडीगढ़ सीमा पर भारी संख्या में पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। पंजाब के किसान सीएम आवास और राजभवन तक कूच का ऐलान भी कर चुके हैं। किसान संगठन पूरी तैयारी के साथ पहुंचे हैं।
सुरक्षा कड़ी
चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर पंजाब पुलिस ने बैरिकेडिंग की है। यहां बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात हैं। चंडीगढ़ सीमा पर यूटी पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। वाटर कैनन, आंसू गैस और दंगा विरोधी टीम की विशेष तैनाती है। सभी नाकों पर पुलिस का तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा है।
जानिए, किसानों की क्या है प्रमुख मांग
एमएसपी गारंटी कानून बने,लखीमपुर घटनाक्रम में इंसाफ मिले, किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले परिवारों को सहायता व नौकरी, किसानों पर दर्ज केस रद्द करने की मांग, बाढ़ प्रभावित किसानों को पंजाब सरकार से मुआवजा मिले, गन्ने के दाम में वृद्धि की मांग, पराली जलाने पर दर्ज केस रद्द करने की मांग, कर्ज मुक्त बनाने की मांग, बिजली बिल माफी, बिजली संशोधन बिल 2022 रद्द हों,