FARMERS PROTEST DAY 2–शंभू बॉर्डर पर स्थिति सामान्य……..केंद्र से बातचीत कल, 17 को पूरा भारत बंद

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

दूसरे दिन शंभू बॉर्डर पर स्थिति लगभग सामान्य ही रही। हालांकि किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने कई बार आंसू गैस के गोले दागे। जींद के दाता सिंह वाला बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच तनाव बना रहा। यहां पंजाब से आए किसानों ने बॉर्डर को उखाड़ना शुरू कर दिया तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। किसानों ने आंसू गैस के गोलों पर पानी की बौछार करनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने प्लास्टिक की गोलियां चला दी। 3 किसानों को यह गोलियां लग गई। इससे वह जख्मी हो गए।


वहीं शंभू बॉर्डर पर किसानों ने आगे बढ़ने के लिए बड़ी तैयारियां की। किसानों ने चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाई ताकि आंसू गैस का प्रभाव कम हो जाए। साथ ही कई किसानों ने बॉडी प्रोटेक्टर भी पहने। जो ट्रैक्टर सबसे आगे चलने थे, उनके सामने लोहे की चादर लगा दी गई और उन्हें गीली बोरियों से ढक दिया गया। इसके अलावा मिट्टी उड़ाने की मशीन भी मंगवाई गई। किसानों ने पतंग उड़ाकर ड्रोन को उड़ाने से भी रोक दिया।


किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि हमने केंद्र का बातचीत का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। इसके बाद देर शाम तय हुआ कि गुरुवार शाम 5 बजे केंद्र और किसानों के बीच चंडीगढ़ में बातचीत होगी।


कल रोकी जाएगी ट्रेन


भाकियू उगराहां ने किसान संगठनों के साथ एकजुटता दिखाने का फैसला लिया है। उगराहां यूनियन, गुरुवार को पंजाब में 7 स्थानों पर रेल रोककर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेगी। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की लंबित मांगों को लेकर यूनियन, वीरवार को संगरूर, मानसा, बठिंडा, पटियाला, मोगा, गुरदासपुर में दोपहर बारह से 4 बजे तक रेल रोकेगी।
किसानों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा गुरुवार को पंजाब के सभी टोल सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक फ्री करेगा और 16 फरवरी को भारत बंद की कॉल बुलाई गई है।

100% LikesVS
0% Dislikes