वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर/ CHANDIGARH।
आज दिवाली का त्योहार भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में पारंपरिक तरीके से मनाया जा रहा है। जबकि, पंजाब के अमृतसर की दिवाली की शहर में पुरी तरह से धूम रही। सुबह से ही बाजारों में जहां लोग खरीदारी के लिए उमड़े रहे। वहीं शाम को शहर के गुरुद्वारा और मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया। जहां भारी तादाद में लोगों ने मंदिर-गुरुद्वारा पहुंचकर दीपमाला की और माथा टेका। श्री हरिमंदिर साहिब में देश-विदेश से आई संगत ने माथा टेका, वहीं रात को दीपमाला से सजाया गया।

पूरे शहर में रोशनी के त्योहार दिवाली पर लोगों ने घर में दीपमाला की तो वहीं रंग बिरंगी लाइटों से अपने घर, कोठी, फैक्ट्रियों, दुकानों को भी सजाया गया। शाम होते ही सारा शहर रोशनी से जगमगा उठा। शहर के दुख निवारण साहिब, गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह (शहीदा साहिब), गुरुद्वारा सिंह सभा के अलावा शहर के दुर्ग्याणा मंदिर, इस्कॉन मंदिर समेत शहर के मंदिरों में भी लाइटिंग कर मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया।
शाम को दीपमाला कर लोगों ने घरों में भी दीपमाला की। फिर परिवार समेत पूजा कर माथा टेकने उपरांत लोगों ने जमकर पटाखे फोडे। प्रशासन की तरफ से रात 10 बजे तक ही पटाखे जलाने की अनुमति दी गई है।