FILM इमरजेंसी को मिला U/A सर्टिफिकेट, अब होगी रिलीज

SNE NETWORK.CHANDIGARH.


फिल्म इमरजेंसी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) द्वारा U/A सर्टिफिकेट दे दिया गया है। हालांकि इस फिल्म के कई सीन पर CBFC ने आपत्ति जताई है, जिसकी वजह से अब ये फिल्म कई कट और बदलावों के बाद कुछ ही हफ्तों में रिलीज की जाएगी।

CBFC ने इस फिल्म से 3 सीन डिलीट करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सख्त हिदायत दी है कि फिल्म को रिलीज करने से पहले इसमें 10 बदलाव करने होंगे। बता दें कि इस फिल्म को लेकर सिख संगठनों ने आपत्ति जताई थी, जिसके कारण CBFC की और से फिल्म को दिया जाने वाला सर्टिफिकेट रोक दिया गया था।

100% LikesVS
0% Dislikes