FIRING…..अवैध वसूली से रोका भाजपा नेता ने…..गुंडों ने दाग दिया गोलियां….तलवारों से भी किया जानलेवा हमला

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

सांसद किरण खेर के काफी करीबी भाजपा नेता पर इसलिए गोलियां दाग दी गई, क्योंकि, उन्होंने मंडी में एक शख्स को अवैध वसूली के लिए मना किया था। भाजपा नेता अस्पताल में है। गोलियां लगभग 2 दागी गई तथा तलवार से जानलेवा हमला भी किया गया। गनीमत रहा कि गोलियां पिस्टल में फंस गई। पुलिस ने खोल बरामद कर लिए है। सीसीटीवी में घटनाक्रम कैद हो चुका है। मामला, चंडीगढ़ मंडी में शनिवार का बताया जा रहा है। गिरफ्तारी की पुलिस ने पुष्टि कर दी। बताया जा रहा है कि भीड़ ने हमलावर को पकड़कर काफी धुनाई भी की। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। चारों तरफ से पुलिस ने इलाके को सील कर दिया। हर तरह से तकनीकी टीम की मदद ली जा रही है। इस वारदात ने यह बात साबित कर दी कि चंडीगढ़ में हालात कुछ ठीक नहीं है। अपराध का ग्राफ कुछ समय में बढ़ गया है। 

जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ में सबसे सब्जी मंडी में शनिवार को भाजपा सांसद किरण खेर के काफी करीबी भाजपा नेता अंकुर राणा प्रतिदिन मंडी में पहुंचते है। वह अपना काम कर रहे होते है कि अचानक फारुख अपने कुछ गुंडे सहित मंडी के व्यापारियों को तंग करना शुरू कर देता है। उनसे अवैध वसूली ले रहा होता है। भाजपा नेता ने उसे ऐसा करने से मना कर दिया। दोनों के बीच विवाद हो गया। इतने में फारूक तथा उसके गुंडे नेता पर तलवार के साथ जानलेवा हमला कर देते है। फारूक अपनी पिस्टल से 2 गोलियां दांग देता है लेकिन गोलियां उसमें ही फंस जाती है। सभी को भीड़ ने एक-एक करके पकड़ लिया। काफी धुनाई भी की।

मंडी के लोग घायल राणा को अस्पताल लेकर गई। सूचना पाने पर स्थानीय पुलिस तथा बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच जाते है। पुलिस ने खोल बरामद कर लिए। सीसीटीवी कैमरा में वारदात कैद हो गई। पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि भीड़ ने पुलिस के समक्ष रोष भी जताया। उनके मुताबिक, कई बार पुलिस को शिकायत करने के बावजूद किसी को पूर्व में पकड़ा ही नहीं गया। अगर पूर्व में कार्रवाई हो जाती तो शायद यह वारदात नहीं होती। पुलिस ने बचाव करते कहा कि एक फोन काल पर लोगों की सेवा में उपस्थित हो जाती है। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया गया। घायल की हालत अब सुधार हो रहा है। सांसद खेर ने भाजपा नेता का हाल-जानने के लिए अस्पताल भी पहुंची। पुलिस से मांग की कि किसी अपराधी को बिल्कुल ही नहीं बख्शा जाना चाहिए। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

100% LikesVS
0% Dislikes