SNE NETWORK.CHANDIGARH.
INDIA समेत 10 देशों की वायु सेना एक साथ आसमान में अपनी ताकत दिखाएगी। लड़ाकू विमानों के साथ सेना के जांबाज अपने देश की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। राजस्थान के सुलूर में 6 अगस्त से भारतीय वायु सेना तरंग शक्ति हवाई अभ्यास का आयोजन करेगी। दो चरणों में होने वाले इस हवाई अभ्यास में आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, फ्रांस समेत कई देशों की वायु सेना भाग लेगी।
AIR-FORCE ने हवाई अभ्यास में भाग लेने के लिए 51 देशों को न्योता भेजा था। वायु सेना के उपप्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह ने बताया कि हमने रूस समेत 51 देशों को आमंत्रित किया था। मगर कई देश अपने आंतरिक संघर्ष के चलते इसमें भाग नहीं ले रहे हैं। भारतीय वायु सेना के तरंग शक्ति हवाई अभ्यास को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
AIR-MARSHAL A.P SINGH ने कहा कि अभ्यास भारत की रक्षा शक्ति को भी प्रदर्शित करेगा और रक्षा में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भरता के प्रति संकल्प को उजागर करना, आपसी विश्वास का निर्माण करना, एक-दूसरे से नई चीजें सीखना और स्वदेशी रक्षा शक्ति का प्रदर्शन करना है।

