FRESH-UPDATE….कैसे जेल में खालिस्तानी सांसद अमृतपाल नशे का हो गया आदी, किसने इस बात का किया दावा,जानिए, खास रिपोर्ट में….?

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी सांसद अमृतपाल सिंह नशे का आदि हो चुका है। वह अब नशीले पदार्थों का सेवन कर रहा है। कुछ दिन पहले पुलिस की तरफ से अकाली दल वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया है। उसी चालान रिपोर्ट में अमृतपाल के सहयोगी रहे भगवंत सिंह बाजेके उर्फ प्रधानमंत्री के बयान देकर दावा किया गया है कि अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल में नशे का आदि हो गया है। हालांकि अमृतपाल सिंह के वकील ने इसे झूठ बताया है और उक्त बयान को कोरी अफवाह बता रहे हैं।

अमृतपाल सिंह का परिवार अमृतपाल सिंह पर लगे एनएसए को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की भी तैयारी कर रहा है। अमृतपाल सिंह को पुलिस ने मार्च 2023 में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी को उसके 10 साथियों के साथ असम की जेल में बंद किया गया था। अब केवल अमृतपाल सिंह ही डिब्रूगढ़ की जेल में बंद है। आरोपी ने साल 2024 में लोकसभा चुनाव हलका खडूर साहिब से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा और जीत गया था।

100% LikesVS
0% Dislikes