SNE NETWORK.LUDHIANA/CHANDIGARH.

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज एससी कमीशन के सामने पेश नहीं होंगे। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू को आज पंजाब एससी कमीशन की ओर से तलब किया गया था। हालांकि, वह आज व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं होंगे। मामले से जुड़े उनके वकील दस्तावेज और रिकॉर्ड आयोग के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
एसपी राजेश सिंह छिब्बर भी आयोग के समक्ष उपस्थित हुए
वहीं, इस मामले से संबंधित जानकारी लेकर संगरूर के एसपी राजेश सिंह छिब्बर भी आयोग के समक्ष उपस्थित हुए। इससे पहले भी रवनीत बिट्टू को तलब किया गया था, लेकिन उस समय भी उनकी ओर से वकील पेश हुए थे। उन्होंने व्यक्तिगत पेशी के लिए अतिरिक्त समय की मांग की थी।
संगरूर पुलिस से मांगी थी REPORT
इस संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद पंजाब एससी कमीशन ने स्वतः संज्ञान लेते हुए बिट्टू को तलब कर लिया और संगरूर पुलिस से रिपोर्ट भी मांगी थी। हालांकि, बिट्टू ने अपने शब्दों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी। वहीं, संगरूर पुलिस की तरफ से भी रिपोर्ट पेश कर दी गई।

केंद्रीय मंंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पुलिस वालों से बाचतीत करते हुए। फाइल फोटो
जरूरी व्यस्तताओं के चलते वह खुद पेश नहीं हुए
बिट्टू को 4 जून 2026 को पेश होने का आदेश दिया गया था। हालांकि, निजी कारणों और दिल्ली में जरूरी व्यस्तताओं के चलते वह खुद पेश नहीं हुए। इसके बजाय उनके वकील पेश हुए। उन्होंने आयोग के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी से बिट्टू की बात करवाई और उनकी व्यस्तताओं की जानकारी दी। साथ ही अगली तारीख देने का अनुरोध किया। इसके बाद उन्हें 15 जून 2026 को दोबारा तलब किया गया।###USA###UK###CANADA###CENTRE-MINISTER-RAVNEET-BITTU-NEWS###LUDHIANA###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###CHINA###IRELAND###SWEDEN###VIETNAM###AUSTRALIA###NEWZEALAND###HUNGRY###ITLAY###AUSTRIA###FRANCE###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###@

