GERMANY/PUNJAB….गुरुद्वारा साहिब के भीतर हिंसक झड़प….2 गुट आपस में भिड़े, जानेंगे, क्या था पूरा मामला..?

BREAKING NEWS-CREDIT-BY-SNE-NEWS

SNE NETWORK.CHANDIGARH/INTERNATIONAL DESK.

गुरुद्वारे के अंदर दो गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान कई लोगों की पगड़ियां भी उतर गईं। - Dainik Bhaskar

गुरुद्वारे के अंदर दो गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान कई लोगों की पगड़ियां भी उतर गईं। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

जर्मनी के डुइसबर्ग गुरुद्वारे में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान कई सिखों की पगड़ियां जमीन पर गिर गईं। एक सिख ने कृपाण निकालकर हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें गुरुद्वारे के अंदर दो गुट एक-दूसरे को पीटते नजर आ रहे हैं। घटना 20 अप्रैल की है। 11 लोग घायल हुए हैं।

वहीं, दावा किया जा रहा है कि कुछ लोगों ने बाहर खड़ी संगत पर फायरिंग भी की और आंखों में स्प्रे मारा। बलविंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने इस वीडियो को शूट करने के बाद पोस्ट किया है। 15 मिनट 31 सेकेंड के वीडियो में 2 गुटों में विवाद होता दिख रहा है। पुलिस ने झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। यह झगड़ा तब हुआ, जब गुरुद्वारे की मैनेजमेंट बदलने के बाद गुरुद्वारे की गोलक का हिसाब-किताब किया जा रहा था। फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से गुरुद्वारे के बाहर जर्मन पुलिस तैनात कर दी गई है।

डुइसबर्ग के गुरुद्वारे में दो पक्षों के बीच बहस हो गई। इस दौरान ही दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई थी।

डुइसबर्ग के गुरुद्वारे में दो पक्षों के बीच बहस हो गई। इस दौरान ही दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई थी। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

इसके बाद दोनों गुट भिड़ गए। इस दौरान एक व्यक्ति ने कृपाण निकाल ली और दूसरे गुट के लोगों पर हमला कर दिया।

इसके बाद दोनों गुट भिड़ गए। इस दौरान एक व्यक्ति ने कृपाण निकाल ली और दूसरे गुट के लोगों पर हमला कर दिया। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

मारपीट के दौरान धक्कामुक्की भी हुई, जिसमें कई लोग जमीन पर गिर पड़े।

मारपीट के दौरान धक्कामुक्की भी हुई, जिसमें कई लोग जमीन पर गिर पड़े। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

कुछ लोगों ने दोनों गुटों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ।

कुछ लोगों ने दोनों गुटों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

डुइसबर्ग स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सोमवार (20 अप्रैल को) सुबह गुरुद्वारा के हिसाब-किताब को लेकर बैठक चल रही थी। इसी बीच हिसाब-किताब को लेकर हल्की बहस शुरू हुई। देखते ही देखते बहस बढ़ती है और लोग एक-दूसरे को धक्के देना शुरू कर देते हैं। गुरुद्वारे के अंदर शुरुआत में मुख्य हॉल में भारी भीड़ और शोर-शराबा दिखाई-सुनाई देता है। संगत के बीच अचानक बहस शुरू होती है, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल जाती है। लोग एक-दूसरे को धक्का देते हैं और चिल्लाते नजर आते हैं।

  • आरोप है कि पूर्व प्रबंधन समिति के सदस्य मीटिंग के दौरान गुरुद्वारे में घुस आए। इन्होंने पहले बहस शुरू की और हमला किया। झड़प में एक शख्स ने कृपाण निकाल ली और हमला शुरू कर दिया। इसमें 11 लोग घायल हो गए। 1 मिनट 3 सेकेंड तक दोनों गुट एक-दूसरे पर हमला करते रहे। झड़प इतनी खतरनाक थी कि कई लोगों की पगड़ियां उतर गईं और फर्श पर बिखरी दिखाई दीं। लोग पगड़ियां रौंदते रहे। कीर्तन के लिए रखे तबला और माइक भी इधर-उधर फेंक दिए गए। वीडियो में कुछ बुजुर्ग और सेवादार बीच-बचाव करने की कोशिश करते दिखे, लेकिन झगड़ा कर रहे लोग किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। पवित्र दीवान हॉल जंग के मैदान में तब्दील हो गया।
एलन हैंप्टन नाम के X एकाउंट पर एक शख्स ने गुरुद्वारे में हुई झड़प की जानकारी दी।

एलन हैंप्टन नाम के X एकाउंट पर एक शख्स ने गुरुद्वारे में हुई झड़प की जानकारी दी। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की जड़ हाल ही में हुए प्रबंधन समिति के चुनाव हैं। बताया जा रहा है कि जो गुट चुनाव हार गया था, वह सत्ता छोड़ने को तैयार नहीं था। 20 अप्रैल की सुबह जब गुरुद्वारे में संगत मौजूद थी, तब पूर्व कमेटी के लोग जबरन प्रशासन पर कब्जा करने के इरादे से अंदर घुस आए। घटना की सूचना मिलते ही जर्मन पुलिस गुरुद्वारे पहुंची। पुलिस के अनुसार, इस झड़प में कुल 11 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है और गुरुद्वारे के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

100% LikesVS
0% Dislikes