SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH/NATIONAL-DESK.

ट्रेवलिंग व्लॉगर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर आपबीती बताई।
अमृतसर के गोल्डन टेंपल में रात के समय व्लॉग बनाने पहुंचे व्लॉगर के साथ पहरेदारों ने बदसलूकी की। व्लॉगर युवक का आरोप है कि पहरेदारों ने उसका कैमरा छीना, उसके साथ धक्कामुक्की की और हाथ मरोड़े। उसके कैमरे से वीडियो डिलीट कर दिए, जिन्हें उसने मेहनत और पैसे खर्च बनाया था। इतना ही नहीं, व्लॉगर युवक ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर वीडियो शेयर कर यह भी आरोप लगाया है कि पहरेदार उसे एक कमरे में ले गए, जहां सभी निहंगों ने उसे जबरन अपने पैरों में गिरवाया। सभी ने उसे पैर छूने को मजबूर किया।
व्लॉगर ने वीडियो में इस घटना को गोल्डन टेंपल में अपना सबसे बुरा अनुभव बताया। अंत में उसने अमृतसर आने वाले टूरिस्टों को चेताया कि गोल्डन टेंपल बहुत खूबसूरत है, लेकिन यहां के पहरेदार बहुत खराब हैं। वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (SGPC) का कहना है कि गोल्डन टेंपल में वीडियोग्राफी की मनाही है। अगर कोई ऐसा करते हुए पाया जाता है तो पहरेदार उसे रोकते हैं, लेकिन मारपीट नहीं करते।###UK###CANADA###USA###AMRITSAR###PUNJAB###CHANDIGARH###GUJARAT###INDIA###SGPC###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###GERMANY###ITLAY###FRANCE###CHINA###ROME###

