SNE NETWORK.AMRITSAR.

गोल्डन टेंपल में नतमस्तक होने के दौरान एक्ट्रेस सारा अली खान रो पड़ीं। (CREDIT-IMAGE-VIDEO-BY-SNE-NETWORK..)
BOLLYWOOD ACTOR सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान OR आयुष्मान खुराना के साथ मंगलवार को GOLDEN-TEMPLE पहुंचीं। इस दौरान माथा टेकते वह फूट-फूटकर रोने लगीं। वह अपनी मां अमृता सिंह को भी याद कर रही थीं। एक्ट्रेस के साथ मौजूद गाइड सरबजीत सिंह ने बताया कि सारा ने गोल्डन टेंपल के अंदर अपनी इच्छा जाहिर की थी कि क्या वह वीडियो कॉल के जरिए अपनी मां को यहां के दर्शन करवा सकती हैं।
वीडियो बनाने की नहीं मिली अनुमति
हालांकि, जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश है, उस स्थान पर मोबाइल से वीडियो कॉल करने या वीडियो बनाने की अनुमति नहीं होने के कारण उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। सरबजीत सिंह के मुताबिक, जब तक सारा गोल्डन टेंपल में रहीं, वह भावुक ही दिखाई दीं। इसका वीडियो भी सामने आया। गोल्डन टेंपल से बाहर आकर उन्होंने कहा कि मम्मी की बहुत याद आ रही है। यहां आकर बहुत अच्छा लगा।

रोते हुए सेवादार से बात करती हुईं एक्ट्रेस सारा अली खान (CREDIT-IMAGE-VIDEO-BY-SNE-NETWORK..)
गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया और गुरबाणी भी सुनी
दोनों कलाकार अपनी आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज होने से पहले गुरु घर में माथा टेकने पहुंचे थे। यहां उन्होंने गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया और गुरबाणी भी सुनी। इस दौरान सारा अली खान हल्के सुनहरे क्रीम रंग का सूट पहने नजर आईं।उन्होंने सिर पर दुपट्टा लिया हुआ था। वहीं, एक्टर आयुष्मान खुराना भी पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहने दिखाई दिए। इसके बाद वह अटारी-वाघा बॉर्डर पर भी पहुंचे। जहां उन्होंने रिट्रीट सेरेमनी देखी।

एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर आयुष्मान खुराना ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखी। (CREDIT-IMAGE-VIDEO-BY-SNE-NETWORK..)
माथा टेकने की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की
सारा अली खान ने गोल्डन टेंपल में माथा टेकने की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दशहरे की शुभकामनाएं। सभी के जीवन में प्यार, सौभाग्य और खुशियां बनी रहें। इस दौरान एक्टर आयुष्मान खुराना ने कहा कि वह तीसरी बार गोल्डन टेंपल आए हैं। यहां आकर उन्हें हर बार काफी अच्छा लगता है। इस पवित्र स्थान पर पहुंचकर उन्हें सुकून मिलता है।
SARA ALI KHAN OR आयुष्मान खुराना के IMAGES…?

उड़ता तीर फिल्म के रिलीज होने से पहले गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुए एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर आयुष्मान खुराना । (CREDIT-IMAGE-VIDEO-BY-SNE-NETWORK..)

(CREDIT-IMAGE-VIDEO-BY-SNE-NETWORK..)

गोल्डन टेंपल में माथा टेक कर बाहर आते सारा अली खान और आयुष्मान खुराना। (CREDIT-IMAGE-VIDEO-BY-SNE-NETWORK..)###USA###BOLLYWOOD###UK###SAIF-ALI-KHAN###SARA-ALI-KHAN###AYUSHMAAN-KHURANA###PUNJAB####AMRITSAR###SGPC###SHRI-GOLDEN-TEMPLE###SGPC###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

