SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब सरकार ने ग्रामीण विकास और पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के बठिंडा में बुधवार को घोषणा की कि राज्य के सभी सरपंचों को अब हर महीने 10 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। यह व्यवस्था 15 अगस्त 2026 से लागू होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत लोकतंत्र की पहली और सबसे महत्वपूर्ण सीढ़ी है तथा गांवों के विकास में सरपंचों की भूमिका बेहद अहम होती है।

सीएम मान ने कहा कि सरपंच अपने गांवों की बेहतरी के लिए दिन-रात काम करते हैं। वे ग्रामीण समस्याओं के समाधान से लेकर विकास कार्यों की निगरानी तक अनेक जिम्मेदारियां निभाते हैं। ऐसे में उन्हें सम्मानजनक मानदेय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य गांवों को मजबूत बनाना है, क्योंकि गांवों की तरक्की से ही पूरे पंजाब का विकास संभव है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार लोगों के हित में लगातार फैसले ले रही है और आगे भी जनकल्याण के लिए काम करती रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।###UK###CANADA###USA###CM-MANN-INCREASED-SARPANCH-SALARY-NEWS-PUNJAB###INDIA###VIETNAM###SWEDEN###IRELAND###VIETNAM###CHINA###AUSTRALIA###@


