SNE NETWORK.CHANDIGARH.
पंजाब के सरकारी विभागों में काम करने वाले जम्मू-कश्मीर निवासियों को 2 दिनों की छुट्टी का ऐलान किया गया है। वह 25 सितंबर यानी आज और 1 अक्टूबर यानी आने वाले मंगलवार को सवेतन अवकाश की घोषणा की है। ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि वह जम्मू कश्मीर जाकर अपना मतदान कर सकें।
पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की विधानसभा की मतदाता सूची में मतदाता के रूप में पंजीकृत है तो उसे मतदान करने के लिए छुट्टी दी गई है।

