SNE NETWORK.CHANDIGARH.
पंजाब में वोटर सूची के स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) में आपका नाम कट गया तो न 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा और न ही महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए आएंगे। इसकी वजह ये है कि इन दोनों स्कीमों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने वोटर कार्ड जरूरी किया हुआ है।
इस वजह से उनके यहां वोट काटने पड़ रहे हैं
वहीं 7 स्कीमें ऐसी भी हैं, जिसमें वोटर कार्ड वैकल्पिक दस्तावेज के तौर पर यूज होता है। हालांकि अनऑफिशियल तौर पर इसके लिए वोटर कार्ड मांगा ही जाता है। पंजाब में SIR में जुटे एक बूथ लेवल अफसर (BLO) ने दावा किया कि वोटर लिस्ट में कई ऐसे नाम कट रहे हैं, जो अपने गृह राज्यों में SIR में इसे दर्ज करा चुके हैं। इस वजह से उनके यहां वोट काटने पड़ रहे हैं।
स्थायी निवासी साबित करने के लिए वोटर कार्ड सबसे मजबूत और वैकल्पिक दस्तावेज
पंजाब सरकार की ऐसी 7 प्रमुख स्कीमें हैं, जिनमें वैसे तो वोटर कार्ड एकदम अनिवार्य नहीं है, लेकिन पंजाब का स्थायी निवासी साबित करने के लिए वोटर कार्ड को सबसे मजबूत और वैकल्पिक दस्तावेज माना जाता है। यदि आपके पास पंजाब का निवास प्रमाण पत्र नहीं है, तो वोटर कार्ड देकर काम चलाया जा सकता है। इन सात योजनाओं में पंजाब का निवास प्रमाण पत्र देना होता है।
बीएलओ से फॉर्म नंबर 8 या नया नाम जोड़ने के लिए फॉर्म नंबर 6 लें
अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र में जाकर पता करें कि आपके वार्ड या बूथ का बीएलओ कौन है। बीएलओ से मिलकर अपना वोटर कार्ड दिखाएं और अपना रिकॉर्ड अपडेट करवाएं। यदि आपके वोटर कार्ड में कोई गलती है या नाम कटने की आशंका है, तो बीएलओ से फॉर्म नंबर 8 या नया नाम जोड़ने के लिए फॉर्म नंबर 6 लें। फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ बीएलओ को सौंप दें। वह मौके पर ही आपका वेरिफिकेशन (SIR) पूरा कर देगा।
पंजाब सरकार ने इसका पूरा डिजिटल समाधान दिया
अगर आप बीएलओ के पास नहीं जाना चाहते या काम के सिलसिले में व्यस्त हैं, तो भारत चुनाव आयोग और पंजाब सरकार ने इसका पूरा डिजिटल समाधान दिया है। वोटर हेल्पलाइन ऐप को अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से इस आधिकारिक ऐप को डाउनलोड करें।
लॉगिन और वेरिफिकेशन करके अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें
लॉगिन और वेरिफिकेशन करके अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें। ऐप के भीतर ‘Voter Services’ में जाकर अपना वोटर आईडी नंबर डालें। यहां आपको दिख जाएगा कि आपका नाम एक्टिव सूची में है या नहीं। आप खुद अपनी डिटेल्स (नाम, उम्र, पता) को डिजिटली वेरीफाई कर सकते हैं।
आप सीधे राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाकर भी अपनी प्रोफाइल चेक कर सकते हैं।
आप सीधे राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाकर भी अपनी प्रोफाइल चेक कर सकते हैं। यहाँ ‘Correction of entries’ पर जाकर आधार को वोटर कार्ड से लिंक कर दें, इससे आपका SIR स्वतः और सबसे सुरक्षित तरीके से पूरा हो जाएगा।###USA###UK###CANADA###SIR-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

