IMPORTANT NEWS/ READ MUST…गुम हुए 328 पावन स्वरूपों का मामला—– जानिए, छापेमारी दौरान क्या कुछ हुआ बरामद…कितने लोगों की हुई गिरफ्तारी…राजनीतिक लोग कौन-कौन है इसमें शामिल…समझिए, खास रिपोर्ट में……?

CA-SATINDER-SINGH-KOHLI-FILE-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार चंडीगढ़/अमृतसर.


श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुम हुए 328 स्वरूपों के मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी.) ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अब तक टीम ने 14 स्थानों पर दबिश दी। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से मोबाइल डिवाइस, टेबलेट, कंप्यूटर और एक्सेसरीज, स्टोरेज डिवाइस सहित दोषपूर्ण वित्तीय रिकॉर्ड और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इस बात की पुष्टि, पुलिस के एक शीर्ष प्रवक्ता ने की।


अब तक 16 पर दर्ज है केस


प्रवक्ता ने जानकारी दी कि पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर के अधीन थाना सी-डिवीजन में दर्ज की गई एफआईआर में कुल 16 व्यक्तियों को नामजद किया गया है। जिनमें से दो आरोपियों की कथित तौर पर मृत्यु हो चुकी है और 14 व्यक्तियों की जांच चल रही है। इस मामले में अब तक सतिंदर सिंह कोहली और कंवलजीत सिंह उर्फ कवलजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है।


सीधे तौर पर भूमिका में पाई गई लापरवाही


प्रवक्ता ने आगे बताया कि कंवलजीत सिंह उर्फ कवलजीत सिंह को 03-01-2026 को गिरफ्तार किया गया है। यह सहायक के रूप में काम कर रहा था और पवित्र स्वरूपों की देखभाल, मर्यादा, अनधिकृत छपाई के दौरान हुई गंभीर लापरवाहियां और कमियां में इसकी सीधी भूमिका थी।


..जानिए, रिपोर्ट में अब तक क्या, कुछ बरामद 


प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब और चंडीगढ़ में कुल 14 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें चंडीगढ़ में 2 स्थान, अमृतसर शहर में 8 स्थान और गुरदासपुर, रोपड़, तरनतारन तथा अमृतसर देहाती में 1-1 स्थान पर छापेमारी करके तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान 7 मोबाइल फोन, 3 टैबलेट, 2 लैपटॉप, 1 स्टोरेज डिवाइस और दोषपूर्ण वित्तीय रिकॉर्ड तथा दस्तावेज जब्त किए गए हैं।


सबूतों की होगी  फॉरेंसिक जांच


उल्लेखनीय है कि जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच की जाएगी और जब्त किए गए दस्तावेजों तथा वित्तीय रिकॉर्ड की बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है क्योंकि भुगतान करने वाली कंपनियों की कड़ियां राजनीतिज्ञों सहित कई प्रभावशाली व्यक्तियों से जुड़ी हुई हैं। एसआईटी इस गंभीर मुद्दे की योजनाबद्ध तरीके से और गहराई से जांच कर रही है तथा पुख्ता सबूत जुटाए जा रहे हैं। इस संबंध में और स्थानों पर छापे मारे जाने और गिरफ्तारियां होने की संभावना है तथा आगे की जांच जारी है।

100% LikesVS
0% Dislikes