INTERNATIONAL PLAYER—देश का खूब नाम कमाया….अब संगीन आरोप लगने पर खिलाड़ी को भीतर से तोड़ दिया, परिवार समर्थन में आया, अदालत में जताया विश्वास

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वरुण कुमार पर महिला से धोखाधड़ी करने एवं दुष्कर्म के संगीन आरोप लगे। महिला बेंगलुरु की बताई जा रही है। 17 की आयु में संबंध बनाए गए थे। प्यार करने के साथ-साथ शादी का झूठा झांसा दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। खिलाड़ी के पिता ने बेटे बेकसूर तथा झूठा फंसाने का आरोप लगाया। न्यायालय पर विश्वास होने की बात कहीं। कहा कि जीत सच्चाई की होगी। उधर, फरार होने की बात का परिवार ने खंडन किया। किसी प्रकार से कोई गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो पाई। 

जानकारी के मुताबिक, अर्जुन अवार्डी हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वरुण कुमार का बेंगलुरु में किसी नाबालिग लड़की से वर्ष 2020 के पास मित्रता हो गई। मित्रता सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम में हुई। मित्रता प्यार में बदल गई। पीड़िता के मुताबिक, उसे शादी का झूठा भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोप लगाए कई बार दुष्कर्म किया। अब कुछ समय से उसे छोड़ दिया। कई बार फोन किया, लेकिन उठाया नहीं गया। 

तंग आकर, उसने पुलिस में शिकायत दी। जांच-पड़ताल में आरोप सही साबित हुए। पुलिस ने महिला के बयान पर हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वरुण कुमार  के खिलाफ रेप तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। इन दिनों वे अपने अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए अभ्यास कर रहे है, जबकि, अफवाह थी कि मामला दर्ज होने के बाद फरार हो गए। मूल रूप से वरुण पंजाब के जिला जालंधर के रहने वाले है। वर्ष 2021 में उन्हें अर्जुन आवार्ड से सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय टीम में एक अच्छे खिलाड़ी के रुप में जाने जाते है। इस प्रकार के आरोप से उनकी जिंदगी में खासा असर पड़ा है। जबकि, परिवार खिलाड़ी के समर्थन में खड़ा है। उन पर लगे आरोप को सरासर झूठा बता रहा है। अदालत में इंसाफ मिलने का पूरा-पूरा भरोसा जता रहा है। 

100% LikesVS
0% Dislikes