JAIL से VIRUL हुआ अमृतपाल का ‘AUDIO’….जेल प्रशासन पर लगाए यह आरोप, भूख-हड़ताल शुरू

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।  

खालिस्तान समर्थक तथा वारिस पंजाब के प्रमुख अमृतपाल सिंह का डिब्रूगढ़ जेल से एक आडियो वायरल हुआ। वीडियो में उसने जेल प्रशासन पर संगीन आरोप लगाया। उसके मुताबिक, पिछले दिनों बैरक से पकड़े मोबाईल तथा अन्य सामान उनका नहीं, बल्कि, उन्हें फंसाने के लिए एक झूठा षड्यंत्र रचा गया। पता चला है कि अमृतपाल सिंह सहित अन्य साथी भूख हड़ताल पर चले गए। उधर, जेल प्रशासन इन आरोपों का खंडन कर रहा है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में उनके खिलाफ दर्ज एनएसए केस को रद्द करने की अपील की गई। हड़ताल पर अधिवक्ताओं के चले जाने की वजह से सुनवाई 28 फरवरी तक टाल दी गई। 

पंजाब में माहौल खराब करने तथा अजनाला घटना को लेकर पुलिस ने अमृतपाल सिंह सहित कुल 2 दर्जन के करीब मामला दर्ज किया था। लंबे समय तक अमृतपाल फरार रहा। मोगा के एक गुरुद्वारा के बाहर पुलिस समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। अमृतपाल सहित अन्य साथियों को एनएसए के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद कर दिया गया। पिछले से सभी जेल में बंद है। पिछले समय परिवार से मुलाकात नहीं करने की शिकायत रही। पत्नी जेल के बाहर हड़ताल पर बैठ गई। प्रशासन द्वारा उसकी बात मान लेनी के उपरांत मामला शांत हुआ। 

अब फिर से अमृतपाल अपने साथियों सहित भूख हड़ताल पर बैठ गया। वायरल आडियो में जेल प्रशासन के खिलाफ संगीन आरोप लगाए गए। कहा गया है कि उन्हें जानबूझकर झूठे केस में फंसाया गया। शौचालय जाने के उपरांत बैरेक में जेल प्रशासन ने उनके खिलाफ षड्यंत्र के तहत मोबाईल फोन से लेकर अन्य सामान रखा। बाद में दबिश देकर पकड़ लिया तथा उन पर झूठा केस डाल दिया गया। लेकिन, ऐसा बिल्कुल नहीं चलने दिया जाएगा। धक्केशाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इंसाफ मिलने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। 

100% LikesVS
0% Dislikes