SNE NETWORK.CHANDIGARH.
बस सफर पंजाब में मंहगा हो गया है। बसों में प्रति किलोमीटर के हिसाब से 23 पैसे लेकर 46 पैसे तक बढ़ोतरी की गई है। ट्रांसपोर्ट विभाग की तरफ से इस संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह आदेश रविवार से लागू हो गया है।
2 दिन पहले कैबिनेट मीटिंग में पेट्रोल और डीजल पर 92 पैसे वैट बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। साथ ही बसों का किराया भी बढ़ाने को मंजूरी दी गई थी। राज्य में करीब साढ़े 4 साल बाद बसों के किराए में बढ़ोतरी हुई है। महिलाओं की निशुल्क दी जाने वाली यात्रा सुविधा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वह पहले की तरह जारी रहेगी।
AC बसों का किराया 28 पैसे बढ़ाकर 1.74 रुपए प्रति यात्री प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। इंटीग्रल कोच का किराया 41 पैसे बढ़ाकर 2.61 रुपए प्रति किलोमीटर और सुपर इंटीग्रल कोच का किराया 46 पैसे बढ़ाकर 2.90 रुपए कर दिया गया है।

