वरिष्ठ पत्रकार.पंचकूला.चंडीगढ़।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पंचकूला में वीर बाल दिवस पर कराए जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मौजूद है। यह कार्यक्रम मुगलों से भिड़ने वाले साहिबजादों की याद में कराया जा रहा है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छोटे साहिब जादों को लेकर लिखी गई कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण किया। इसके अलावा शाह यहां 1984 के दंगा पीड़ित परिवारों को नौकरी का नियुक्ति दिया।

मां के थे संस्कार
यहां उन्होंने कहा कि साहिब जादों की शहादत याद कर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ये बहुत दर्दनाक महीना माना जाता है। जिन साहिबजादों की बात करना चाहते हैं बाबा जोरावर सिंह जिनकी उम्र सिर्फ 9 साल थी, बाबा फतेह सिंह जिनकी उम्र सिर्फ 7 साल थी, उन्हें लोभ दिए गए, लेकिन उन्होंने शहादत को स्वीकार किया। ये भावना इतनी कम आयु में पैदा भी नहीं हो सकती। शायद उनकी मां का ये संस्कार ही होगा। जब हम आज इतने सालों के बाद इस घटना को याद भी करते हैं तो रोंगटे भी खड़े हो जाते हैं। सिख गुरुओं ने भारत को एक सूत्र में पिरोया है, उनके योगदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा।
आप सबको मिलकर बहुत अच्छा लगा
इससे पहले शाह, सबसे पहले पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में सहकारी सम्मेलन में पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि आज गीता की भूमि हरि की भूमि हरियाणा पर आकर आप सबको मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा, मैं आज एक और बात करके जाता हूं। कई सारी कंपनियां टैक्सियां का काम करती हैं। हम एकाध महीना में भारत टैक्सी लाएंगे, जिसका पूरा मुनाफा सीधे लोग की जेब में जाएगा। इससे एक बड़े वर्ग ड्राइवर को पूरा मुनाफा मिलेगा। ग्राहक की भी सुविधा बढ़ेगी।
5061 पुलिस जवानों की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री शाह, दूसरे कार्यक्रम स्थल ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 5061 पुलिस जवानों की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। यहां उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुझे अच्छा लग रहा है कि इस परेड का मोर्चा बच्चियों ने संभाला है। यहां CM सैनी ने घोषणा की वे जल्द ही हरियाणा में 6 हजार नए कॉन्स्टेबल की भर्ती करेंगे। अमित शाह ने तीसरे कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में 250 ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उनके साथ मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म भी देखी।
हरियाणा ने हमेशा तिरंगे को शान से उठाने का काम किया
पहले कार्यक्रम में शाह ने कहा कि हरियाणा ने हमेशा देश की खाद्य सुरक्षा दूध उत्पादन और खेलों में पदकों की झड़ी लगाने का काम किया है। मोर्चा कोई भी है मैदान कोई भी हो, हरियाणा का किसान, जवान और खिलाड़ी ने हमेशा तिरंगे को शान से उठाने का काम किया है। पहले अमेरिका से खाने के लिए लाल गेहूं मंगाने पड़ते थे, लेकिन आज हरियाणा और पंजाब के कारण पूरे देश को खाना मिल रहा है। पंजाब के कारण पूरे देश को खाना मिल रहा है। आबादी के अनुपात में सबसे ज्यादा जवान हरियाणा के हैं।
..जब बेटी खड़ी होती है तो देश के लिए अच्छा संदेश जाता हैः-शाह
दूसरे कार्यक्रम में देश की पहली पंक्ति में जब बेटी खड़ी होती है, तो देश के लिए ये अच्छा संदेश होगा। मैं जब यहां आना चाहता था कि तब सैनी जी से कुछ डिटेल मंगाई थी। ये पहली बैच है जिसमें 85% युवा ग्रेजुएट और डबल ग्रेजुएट है। ये पहली ऐसी बैच जिसकी औसत उम्र 26 साल है। ये पहली बैच है जो नए कानून बनने के बाद काम संभालने जा रही है। 1966 से तब से लेकर आज तक जितनी बैच ट्रेनिंग लेकर निकली है उसमें आप पहला ऐसा बैच है जो नए कानूनों को सीखकर जनता के बीच जा जरा है।

