LIVE-UPDATE-….अकाल तख्त नंगे पांव पेश हुए ‘AAP’ मंत्री-विधायक, चल रही सुनवाई, देखो..अब आगे क्या बनता…?

AKAL-TAKHT-AAP-MINISTER-MLA-IMAGE

SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.

पंजाब में AAP सरकार के बनाए नए बेअदबी कानून को लेकर श्री अकाल तख्त में सुनवाई शुरू हो गई है। अकाल तख्त ने सभी मंत्रियों और विधायकों को AAP सरकार के बेअदबी के खिलाफ बनाए नए कानून जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 पर जवाब मांगा है। इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी सिख विधायक व मंत्री नंगे पैर अकाल तख्त पहुंचे। उनके हाथ में लिखित में स्पष्टीकरण भी पकड़ा हुआ था। AAP के अलावा कांग्रेस, अकाली दल और निर्दलीय MLA भी यहां पहुंचे हैं।

AKAAL-TAKHT-FILE-IMAGE

अकाल तख्त जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि सरकार अपने कानून बनाए, अकाल तख्त को कोई एतराज नहीं लेकिन सिखों के लिए कोई कानून बने तो उसमें सिखों की राय लेनी चाहिए। उस कानून में शोध करनी थी तो हमें भी बुलाते। कानून में जो शोध की है उसके लिए क्या शिरोमणि कमेटी से कोई राय ली। इस पर AAP विधायक इंद्रवीर निज्जर ने कहा कि जब सुझाव मांगे थे तब एसजीपीसी को बुलाया था। निज्जर ने कहा कि कमेटी की तरफ से कोई चिट्‌ठी नहीं भेजी गई। सरकार का मुझे नहीं पता। कांग्रेस MLA प्रताप बाजवा ने कहा कि मैंने इस बारे में सदन में मांग उठाई थी। स्पीकर ने नहीं मानी।###USA###UK###CANADA######PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes