SNE NETWORK.AMRITSAR/JALANDHAR/LUDHIANA/MOHALI/CHANDIGARH.

अमृतसर में कल तेज बारिश हुई थी। जिसके बाद सड़कों पर जलभराव हुआ।
पंजाब के जालंधर में सुबह से बारिश हो रही है, वहीं मोहाली में रात के वक्त तेज बारिश हुई। हालांकि अब मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा और केवल सीमावर्ती व पहाड़ी क्षेत्रों में ही हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
आज (सोमवार) कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 18 जुलाई के बीच मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून सुस्त रहेगा। साथ ही उमस भरी गर्मी भी लोगों को परेशान करेगी। 13 जिलों में आज (सोमवार) कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है, जिसमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), रूपनगर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली शामिल हैं।
दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे
वहीं, चंडीगढ़ में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। पटियाला-नाभा रोड पर रविवार शाम भाखड़ा नहर में नहाने गए पांच दोस्तों में से दो पानी के तेज बहाव में डूब गए। गोताखोर दोनों लड़कों की तलाश कर रहे हैं। भोले शंकर डाइवर्स क्लब के प्रधान शंकर भारद्वाज ने बताया कि नहर में से 3 लड़कों को बचा लिया है, जबकि 2 दोस्त डूब गए।###USA###UK###CANADA###WEATHER-REPORT-PUNJAB###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

