N.I.A ने दाखिल किया आरोप-पत्र….साजिश शीर्ष कमांडर की गिरफ्तारी का बदला लेने के लिए रची गई थी

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

N.I.A ने एक अन्य आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। जो कि झारखंड में सुरक्षा बलों पर हुए हमले में नक्सलियों द्वारा रची गई साजिश में कथित शामिल था। इस मामले में अब तक 22 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है।

N.I.A अधिकारियों ने बताया कि 23वां आरोपी चेरो प्रतिबंधित माओवादी द्वारा झारखंड में सुरक्षा बलों पर हमला करने की साजिश का हिस्सा था। यह साजिश उनके शीर्ष कमांडर प्रशांत बोस की गिरफ्तारी का बदला लेने के लिए रची गई थी।

विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

STATE POLICE और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (C.R.P.F) की संयुक्त टीम पर माओवादियों के कार्यकर्ताओं ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस मामले को जून 2022 में N.I.A को सौंपा गया। इस मामले में अब तक 22 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 23 वां आरोपी झारखंड निवासी प्रदीप सिंह पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes