N.I.A RAID…..महिला किसान नेता के घर से साहित्य सामग्री सहित बहुत कुछ बरामद, 3 वकीलों के घर भी दबिश

SNE NETWORK.CHANDIGARH.


नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (N.I.A) की टीम ने शुक्रवार एक महिला किसान नेता व 3 वकीलों के घर पर रेड की। महिला किसान नेता सुखविंदर कौर भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी की प्रदेश महासचिव हैं और रेड के वक्त शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन में थीं।

N.I.A की टीम ने करीब 6 घंटे तक घर का चप्पा-चप्पा छान मारा और वहां से कुछ दस्तावेज, साहित्य सामग्री, सुखविंदर के पति हरभिंदर जलाल का मोबाइल फोन व कुछ पेन ड्राइव जब्त कर साथ ले गई। बताया जा रहा है कि सुखविंदर के पति हरभिंदर जलाल वामपंथी लहर से जुड़े होने के कारण वामपंथी साहित्य लिखते हैं। वर्ष 2011 में उनके खिलाफ U.A.P.A के तहत मामला दर्ज हुआ था। एनआईए ने रेड के दौरान साहित्य से जुड़ी कुछ सामग्री भी जब्त की है।

N.I.A ने किसान नेता के साथ ही पंजाब में 3 वकीलों के बठिंडा शहर, पटियाला, राजपुरा, मोहाली और लुधियाना में अलग-अलग 5 ठिकानों पर भी रेड की गई। यहां से एनआईए को कुछ विदेशी दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिसकी जांच कर अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एनआईए छापे के दौरान बरामद सामग्री को जांच के लिए साथ ले गई है।

100% LikesVS
0% Dislikes