SNE NETWORK.CHANDIGARH.
वंचित बहुजन आघाडी के नेता प्रकाश आंबेडकर ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उनका दावा है कि, शरद पवार ने मुख्यमंत्री रहने के दौरान दाऊद इब्राहिम से मुलाकात की थी। हालांकि आंबेडकर के दावों पर पवार या उनकी पार्टी राकांपा (एसपी) की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
वंचित बहुजन आघाडी के नेता प्रकाश आंबेडकर ने शुक्रवार को दावा किया कि वरिष्ठ नेता शरद पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहते हुए दुबई में माफिया दाऊद इब्राहिम से मिले थे। उन्होंने मुंबई में पत्रकारों के साथ करते हुए दावा किया कि दुबई में माफिया दाऊद इब्राहिम 1988-91 के दौरान कथित तौर एक बैठक में शामिल हुआ था। जिसमें उस समय के तत्कालीन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शरद पवार भी मौजूद थे।

