PARIS पैरालंपिक—-INDIA का शानदार आगाज , अवनि लेखरा ने दिलाया एक और GOLD.

Awani Lekhra

SNE NETWORK.SPORTS DESK.


टोक्यो पैरालंपिक में पैरा शूटर अवनि लेखरा ने भारत को एक और स्वर्ण पदक दिलाया है। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। इस तरह भारत का पेरिस पैरालंपिक में शानदार आगाज हुआ है। वहीं, इसी स्पर्धा में भारत की मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

इन 2 निशानेबाज में थी टक्कर

अवनि ने टोक्यो पैरालंपिक में 249.6 का स्कोर बना पैरालंपिक रिकॉर्ड बनाया था। इस बार उन्होंने 249.7 का स्कोर बनाया और अपने ही पैरालंपिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वहीं, मोना ने 228.7 का स्कोर बना तीसरा स्थान हासिल किया। दक्षिण कोरिया की युनरी ली ने 246.8 का स्कोर बनाया और रजत पदक हासिल किया। एक वक्त मोना शीर्ष पर आ गई थीं, लेकिन इसके बाद कोरियाई निशानेबाज ने कुछ राउंड की अच्छी शूटिंग के बाद पहला स्थान हासिल किया।

100% LikesVS
0% Dislikes