PIT-BULL पर लगा प्रतिबंध………23 खूंखार नस्ल अब आवास-आयात नहीं होगी

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

कुत्तों की सबसे खतरनाक नस्ल पिटबुल सहित 23 नस्ल पर केंद्र सरकार ने पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया। यह कदम उच्च-न्यायालय के आदेश तथा पशु संबंधी विभाग की रिपोर्ट उपरांत लगाया गया। बताया जा रहा है कि 23 अन्य खतरनाक नस्ल को अब आवास तथा आयात नहीं किया जा सकता है। बता दें कि पिछले समय में इस नस्ल के कुत्तों ने बच्चों को भारी संख्या में अपना शिकार बनाया। कई बच्चे तो इनके हमले में अपनी जान तक गंवा चुके है। सरकार के इस फैसले की आम-जनता ने भरपूर प्रशंसा की। उधर, देश के केंद्र शासित तथा अन्य राज्यों के सचिव को प्रतिबंध का एक पत्र भी जारी कर दिया गया। तत्काल प्रभाव से आदेश लागू करने की सिफारिश की गई। अब देखना होगा कि केंद्र सरकार के इस कदम का राज्य सरकार कितना पालन करने में कामयाब हो पाती है। 

पिटबुल सहित 23 नस्ल विदेशी है। लोग शोक की वजह से इन्हें पालतू कुत्ते की तरह पालते है। बताया जाता है कि यह नस्ल काफी महंगी होती है। इनका विदेश से आयात होता है। इनकी कीमत लाखों रुपए होती है। लेकिन, अक्सर यह देखने में आया कि इन नस्ल के कुत्तों ने अपने मालिक से लेकर बच्चों को नुकसान पहुंचाया। कईयों ने तो अपनी जान गंवा लिया। जानवरों विशेषज्ञ, कुत्तों की इस प्रकार की नस्ल को शेर से भी खतरनाक मानते है। उनके मुताबिक, इनका हमला काफी भयानक होता है। इनके काटने से कई लोगों की मृत्यु तक हो जाती है। यह पालतू जीव रखने के बिल्कुल ही नहीं लायक है। 

पंजाब एवं हरियाणा उच्च-न्यायालय ने पिछले समय एक आदेश जारी किया था कि अगर किसी पालतू पिटबुल द्वारा मनुष्य पर हमला किया तो इसके लिए उसका मालिक जिम्मेदार होगा। सजा के साथ-साथ भारी जुर्माना लगेंगा। इसके बावजूद भी पिटबुल कुत्तों का हमला थमा नहीं। अब केंद्र सरकार के अहम कदम से लोगों को फायदा होगा। प्रतिबंध लगाना समय की जरुरत थी। 

जानिए….किन-किन देशों में है प्रतिबंध

पिटबुल कुत्तों की श्रेणी में सबसे खतरनाक हैं। इसके काटने या फिर हमला करने से मनुष्य की जान भी जा सकती है। ऐसा हुआ भी कई मामलों में। बताया जाता है कि अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी, डेनमार्क, स्पेन, इटली , फ्रांस सहित कुल 41 देश में पिटबुल पर प्रतिबंध लगा चुका है।  

100% LikesVS
0% Dislikes