POLITICS…किस हद तक मजीठिया के आरोप सही….जांच रिपोर्ट करेगी तय

Bikram Majithiya

वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा/पवन कुमार.अमृतसर /चंडीगढ़।

शिअद वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) को घेरा है। मीजिठा के आरोप कितने हद तक सही साबित होते है, यह जांच रिपोर्ट ही इस बात को तय करेंगी। उधर, मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। बिक्रम मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सुखबीर बादल को मरवाना चाहते हैं। इससे पहले उन्होंने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी हटाकर उनकी हत्या करवा दी। जालंधर में कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया भी इसी तरह मरवाया गया। अब सुखबीर बादल को मरवाना चाहते हैं।


मजीठिया ने कहा कि हमलावर नारायण सिंह चौरा 2 दिन से सुखबीर बादल की रेकी कर रहा था। क्या 2 दिन तक पुलिस सोई रही। बुधवार को जब आतंकी सुखबीर के पास पहुंच गया और गोली चला दी तब उसे पकड़ा गया। एक दिन पहले मंगलवार को भी एक टेररिस्ट वहां घूमता रहा, लेकिन पुलिस उसे पहचान नहीं पाई। जब उसने गोली चला दी और उसे पकड़ा तो पुलिस और मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।


मजीठिया ने कहा कि अगर कहीं गोली सुखबीर बादल को लग जाती तो क्या हालात होते। मजीठिया ने कहा कि यह कैसी बेशर्मी है भगवंत मान? आपने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा हटाकर उसकी हत्या करवा दी। कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया भी इसी तरह मरवाया गया। अब सुखबीर बादल को मरवाना चाहते हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes