POLITICS—मान सरकार में किन-किन मंत्रियों की हो सकती छुट्टी…..किन-किन को मिल सकती है जगह, इस बात पर चल रही लंबी चर्चा

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 


उपचुनाव की जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बुधवार को कैबिनेट में दो नए चेहरों को शामिल करने जा रही है। जालंधर के करतारपुर हलके से आप विधायक बलकार सिंह व लंबी से विधायक गुरमीत सिंह खुड्डियां मान सरकार के नए कैबिनेट मंत्री होंगे। वहीं, स्थानीय निकाय मंत्री डॉ इंद्रबीर सिंह निझर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।


उन्होंने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारण बताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को कैबिनेट विस्तार के लिए राज्यपाल से समय मांगा गया था। राजभवन की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह का समय तय किया गया है। समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे।


बलकार सिंह करतारपुर विधानसभा हलके का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां से जालंधर लोकसभा उपचुनाव में सबसे अधिक 13 हजार मतों की आप आदमी पार्टी को लीड मिली थी। वहीं, गुरमीत सिंह खुड्डियां ने 2022 के विधानसभा चुनाव में दिवंगत नेता प्रकाश सिंह बादल को शिकस्त दी थी। बलकार सिंह पूर्व डीसीपी हैं और जम्मू कश्मीर में आप के इंचार्ज भी हैं। वह खाली पड़े मंत्री फौजा सिंह सरारी का स्थान लेंगे।


3 मंत्रियों की खाली है जगह


मान सरकार के मंत्रिमंडल में 18 मंत्री बनाए जा सकते हैं। मान समेत इस समय 15 मंत्री हैं, जबकि तीन मंत्रियों की जगह खाली है। मंत्रिमंडल में दो मंत्रियों को कैबिनेट में जगह देने के बाद भी एक सीट बची रहेगी।

100% LikesVS
0% Dislikes