POLITICS..आखिर, अकाली दल क्यों टूटने के कगार पर…..किस नेता ने वारिस पंजाब दे में मारी बाजी….जानेंगे, पंजाब के पंथक वोट का क्या है इस समय मिजाज..?

sukhbir-singh-badal-file-image

SNE NETWORK.LUDHIANA/CHANDIGARH.

अकाली दल के पूर्व एमएलए दर्शन सिंह शिवालिक। - Dainik Bhaskar

अकाली दल के पूर्व एमएलए दर्शन सिंह शिवालिक। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK)

पंजाब की सियासत में हलचल तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल को लुधियाना में एक बड़ा झटका लगा है। गिल हलके से पूर्व विधायक (MLA) दर्शन सिंह शिवालिक ने अब वारिस पंजाब दे का दामन थाम लिया है। रविवार को लुधियाना में हुए एक कार्यक्रम के दौरान अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह और नेता मनप्रीत सिंह अयाली की मौजूदगी में शिवालिक को शामिल करवाया गया। इस दौरान मनप्रीत अयाली ने पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर बड़ा सियासी हमला बोला है।

पूर्व विधायक दर्शन सिंह शिवालिक ने स्पष्ट किया कि उन्होंने मुख्य रूप से दो बड़े लक्ष्यों को लेकर यह फैसला लिया है। पहला-पंजाब के नौजवानों को नशे की दलदल से बाहर निकालना और दूसरा- पंथ की रक्षा करना। शिवालिक ने अपनी पुरानी पार्टी अकाली दल पर जमकर भड़ास निकाली। उनके करीबियों का कहना है कि पार्टी में लंबे समय से उन्हें बनता सम्मान नहीं मिल रहा था, जिसके चलते उन्होंने अकाली दल छोड़ने का मन बनाया। शिवालिक ने यह भी आरोप लगाया कि अकाली दल के ही कई नेता ऐसे हैं जो नहीं चाहते कि पार्टी जिंदा रहे।

कार्यक्रम में मौजूद मनप्रीत सिंह अयाली ने अकाली दल की अंदरूनी कलह पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा,अकाली दल आज भी एक ही है। अगर सुखबीर सिंह बादल अभी भी अपने निजी फायदों और स्वार्थ को छोड़ दें, तो हम सब दोबारा एक हो सकते हैं। अयाली का यह बयान अकाली दल (बादल) के नेतृत्व पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।###USA###UK###CANADA######PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes